{"_id":"594d63ae4f1c1b36328b47f5","slug":"11498244014-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के धरने के बहाने सुरजेवाला को किया सीएम प्रोजेक्ट, स्थानीय नेताओं ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के धरने के बहाने सुरजेवाला को किया सीएम प्रोजेक्ट, स्थानीय नेताओं ने बनाई दूरी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
लघु सचिवालय की पार्किंग में किसानों को लेकर हक मांगो आंदोलन के तहत किसान और मजदूर बचाओ धरने के बहाने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीएम प्रोजेक्ट किया गया। धरनास्थल पर अधिकांश वक्ताओं ने किसानों की पीड़ा से ज्यादा सीएम कौन हो, इस पर जोर दिया। वक्ताओं ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीएम बनाने की बात उठाई और कहा कि ये ही एक ऐसे नेता हैं, जो किसान और मजदूरों की आवाज उठाते हैं। कुछ वक्ताओं ने तो साफ कहा चाहे कांग्रेस के नेता हो या बीजेपी के या फिर किसी अन्य पार्टी के परख करना सीख लो। ये नहीं कि फिर जादूगर मोदी के चक्रव्यूह में फंस जाओ। खुद सुरजेवाला ने भी अपने वक्तव्य के दौरान हिसार को अपने से जोड़ा और कहा कि यहां से मेरा खून का नाता है। यहां मेरा नानका है। हिसार मेरा अपना है।
स्थानीय नेताओं ने राष्ट्रीय नेता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम से दूरी बनाई रखी। कोई भी स्थानीय पूर्व एमएलए यहां नहीं पहुंचा। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश संदलाना ने बताया कि उन्होंने सभी नेताओं को निमंत्रण भेजा था, लेकिन वे क्यों नहीं आए, जानकारी नहीं।
सीएम पद को लेकर सुरजेवाला ने दिया गोलमाल जवाब
रणदीप ने पत्रकारों से पूछे गए सवाल का गोलमाल जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि ये सीएम पद की लड़ाई हाईकमान के निर्देश पर लड़ रहे हैं या खुद ही। इस पर उन्होंने गोलमाल जवाब दिया कि ये लड़ाई पदों की नहीं किसान पीड़ा की है। ये लड़ाई सरकार बनाने की नहीं, बल्कि सरकार से न्याय लेने की है। ये महत्वाकांक्षा की लड़ाई नहीं है, ये किसानों की आकांक्षाओं को संपूर्ण करने की लड़ाई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के लिए मीरा को बताया मापदंडों में खरी उम्मीदवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति जैसे सम्मानित पद पर व्यक्तियों का आकलन केवल जाति या क्षेत्रवाद पर करना अनुचित है। 21वीं सदी के भारत में व्यक्ति की काबिलियत, हुनर, क्षमता, राष्ट्रपति पद को गौरवान्वित करने और संविधान को सुरक्षित रखने वाला चाहिए। मीरा कुमार अकेली ऐसी उम्मीदवार हैं, जो इस मापदंड पर खरी उतरती हैं।
संदलाना बोले, फव्वारा चौक पर बसें रोकने की हुई कोशिश
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश संदलाना ने कहा कि फव्वारा चौक पर धरने पर आ रहे किसानों की बसें रोकने की कोशिश हुई। हमने और रणदीप सुरजेवाला ने ने एसपी से बात की, तब उन्हें छोड़ा गया।
धारा 144 का उल्लंघन
जिला प्रशासन के धारा 144 लगाए जाने के बावजूद इसका उल्लंघन किया गया। 200 मीटर के दायरे में लघु सचिवालय की पार्किंग में धरना और माइक लगाया गया। हालांकि जिला अध्यक्ष का कहना है कि वे तो लघु सचिवालय के सामने धरना लगा रहे थे। जिला प्रशासन ने उन्हें सामने न करके पार्किंग के अंदर जगह दी। एसडीएम ने खुद उन्हें अनुमति दी थी।
ये रहे मौजूद
राजेश संदलाना जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य सफीदो, पूर्व एमएलए राधेश्याम नारनौल, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, कृषक समाज के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर नैन, लाडवा से पूर्व एमएल रमेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन बृजलाल, वेद रावल, जिला पार्षद कृष्ण सातरोड़, प्रेम जांगड़ा, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र फोगाट, महेेंद्र नारंग, दिनेश पूनिया, पूर्व सीएम राव विरेंद्र सिंह के पोते राव अर्जुन सिंह।
फोटो 45 और 47
सुरजेवाला ने खुद को हिसार से जोड़ा, बोले- यहां मेरा नानका