फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कटरा, हरिद्वार के बाद अब रामेश्वरम के लिए भी हिसार से सीधी ट्रेन 21-50-08

कटरा, हरिद्वार के बाद अब रामेश्वरम के लिए भी हिसार से सीधी ट्रेन 21-50-08

Fri, 26 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कटरा, हरिद्वार के बाद अब रामेश्वरम के लिए भी हिसार से सीधी ट्रेन 21-50-08
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार से कटरा, हरिद्वार के बाद अब सीधे रामेश्वरम् के लिए ट्रेन मिलेगी। रेलवे ने ट्रेन का टाइम शेड्यूल तय कर लिया है। रेलवे को अब रैक का इंतजार है। जल्द ही यह ट्रेन शुरू होगी।
रेलवे के मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन को चलाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेन का टाइम टेबल तैयार कर लिया है। इसमें हिसार-रामेश्वरम् सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हिसार से प्रत्येक बृहस्पतिवार सुबह 10:50 बजे रवाना होकर रतनगढ़, आबूरोड, सूरत, नंदुरबार होते हुए अगले दिन शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे भुसावल पहुंचेगी। शाम 5:50 बजे अकोला, रात 9:25 बजे पूर्णा, 10:10 बजे नांदेड़, आधी रात 2:35 बजे सिकंदराबाद से मदुराई होते हुए रविवार सुबह 7:45 बजे रामेश्वरम् पहुंचेगी। वापस आते हुए यह ट्रेन रविवार को रामेश्वरम् से रवाना होकर रात 1:45 बजे सिकंदराबाद, सुबह 6:30 बजे नांदेड़, 7:10 बजे पूर्णा, 10:25 बजे अकोला, दोपहर 12:50 बजे भुसावल होते हुए नंदुरबार, सूरत, आबूरोड, रतनगढ़ होते हुए रात आठ बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन

हिसार से होगी सबसे लंबी दूरी की गाड़ी
इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यह हिसार से सबसे लंबी दूरी की गाड़ी बन जाएगी। तकरीबन तीन दिन में यह ट्रेन 3537 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मौजूदा समय की बात करे तो विवेक एक्सप्रेस ट्रेन ही ऐसी गाड़ी है, जो हिसार से सबसे लंबी दूरी का सफर तय करती है। यह ट्रेन 1881 किलोमीटर जाती है। वहीं कटरा-अहमदाबाद ट्रेन 1786 किलोमीटर, हिसार-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन 1406 किलोमीटर, गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन 904 किलोमीटर और अजमेर-अमृतसर ट्रेन 850 किलोमीटर की दूरी तय करती है। हिसार से वैष्णो देवी के लिए करीब दो साल पहले कटरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस शुरू की गई थी। हिसार से हरिद्वार के लिए दो दिसंबर 2017 को ट्रेन शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन....
रेलवे की ओर से इस तरह की सूचना मिली है। जल्द ही ट्रेन का औपचारिक एलान कर इसे चालू कर दिया जाएगा।
-डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार
वर्जन
अभी हमारे पास लिखित में नहीं आया है। रैक मिलने के बाद शेड्यूल के अनुसार ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। हिसार से लंबे रूट की दर्जनभर से अधिक गाड़ियों की डिमांड है।
-एके दुबे डीआरएम, बीकानेर मंडल

कटरा, हरिद्वार के बाद अब रामेश्वरम् के लिए भी हिसार से सीधी ट्रेन
हिसार से प्रत्येक बृहस्पतिवार सुबह 10:50 बजे होगी रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed