फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10,848 faulty transformers of Hisar circle will be repaired with Rs 33 crore

Hisar News: कार में 3,500 रुपये का तेल डलवाकर भागे, टायर पंचर होने से पकड़े गए

Mon, 13 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 13 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
10,848 faulty transformers of Hisar circle will be repaired with Rs 33 crore
हिसार। हिसार-सिरसा हाईवे पर शनिवार रात रिलायंस पेट्रोल पंप पर कार में 3,500 रुपये का पेट्रोल डलवाकर बिना रुपये ही कार सवार भाग निकले। रास्ते में कार का टायर पंचर होने पर एक होटल पर खड़ी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपकर्मी राजेश ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अक्षित, अंकित, विनय और ललित के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में बताया कि वह रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल डालने का काम करता है। शनिवार रात दो बजे एक कार पंप पर आकर रुकी। कार चालक ने 3,500 रुपये का तेल डलवाया और रुपये नहीं दिए। कार में चार युवक सवार थे। कार चालक द्वारा रुपये न देने पर बाइक से उनका पीछा किया तो कार एक होटल के सामने खड़ी मिली। कार के एक टायर में पंचर था। इस बारे में डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को पकड़ लिया। सदर थाना पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed