फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑनलाईन राशन कार्ड बनने से फर्जी राशन कार्डो पर लगेगी रोक

ऑनलाईन राशन कार्ड बनने से फर्जी राशन कार्डो पर लगेगी रोक

Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाईन राशन कार्ड बनने से फर्जी राशन कार्डो पर लगेगी रोक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद। हरियाणा सरकार ने राशन कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसको लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर राशन कार्ड बनाने में जुट गया है। इसके लिए अटल सेवा केंद्रों से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इस बार राशन कार्ड धारक सहित उसके तमाम सदस्यों को उसके राशन आने की सूचना भी उसके मोबाइल व ईमेल पर मिलती रहेगी। विभाग हर सदस्य के मोबाइल नंबर फार्म में भरा रहा है।
प्रदेश में दो दशक के बाद नये राशन कार्ड बनाने का काम आखिरकर शुरू हो ही गया। इसको लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सब लोगों को ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए सुविधा दी गई है। राशन कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को शहरों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डिपो होल्डर फर्जी राशन कार्ड बनाकर सरकार को चूना भी नहीं लगा सकेंगे। इस बार राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का जिम्मा अटल सेवा केंद्रों पर दिया गया है। जोकि आवेदक से पूरा भरा हुआ फार्म लेकर उसको ऑनलाइन करेंगे। खुद जाकर ही उसको विभाग के कार्यालय में जमा करवाएंगे। ऐसे में राशन कार्ड बनाने में होने वाली धांधली पर पूर्ण रूप से रोक लग जाएगी। राशन कार्ड धारकों को उनके हक का राशन व अन्य सामान आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए आवेदक को सरपंच, एमसी व डिपो होल्डर और खुद के हस्ताक्षर करके फार्म को देना होगा। इस बार राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदक सहित घर के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भी देनी होगी। ताकि समय समय पर उसको पता चल सके कि उसके हिस्से का राशन आया भी है या नहीं और आया है तो उसको मिला क्यों नहीं।
विज्ञापन


ये लगेंगे कागजात
दो ग्रुप फोटो, सभी के आधार कार्ड की कापी, जिसके नाम राशन कार्ड बनाना है उसका फोटो, वोटर कार्ड, बिजली का बिल या रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक की कॉपी, गैस की कॉपी, पुराना राशन कार्ड की कॉपी, मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी, चूल्हा टेक्स व हाउस टेक्स की पर्ची लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से करें राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन
राशन कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों को अपने ही गांव में स्थित सीएससी (अटल सेवा केंद्र) व नारनौंद में अटल सेवा केंद्र से ऑनलाईन आवेदन किए जा रहे हैं।


खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षण नरेश कुमारी ने बताया कि राशन कार्ड बनाने का काम शुरू हो चुका है। राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जोकि अटल सेवा केंद्र से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed