फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जुलाई में हिसार से शुरू होगी चंडीगढ तथा दिल्ली के लिए उड़ान

जुलाई में हिसार से शुरू होगी चंडीगढ तथा दिल्ली के लिए उड़ान

Thu, 26 Apr 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
जुलाई में हिसार से शुरू होगी चंडीगढ तथा दिल्ली के लिए उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार से उड़ान भरने का सपना जुलाई महीने में पूरा होने वाला है। पहले चरण में हिसार से दिल्ली और हिसार से चंडीगढ़ रूट पर उड़ान शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से 100 पुलिसकर्मी मांगे गए हैं।
हिसार से कॉमर्शियल फ्लाइट जुलाई महीने में शुरू की जाएंगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर काम शुरू हो गया है। पहले चरण में यहां सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं जिसमें सुरक्षा चौकी बनाई जाएगी। नाके से गुजरने के बाद ही एयरपोर्ट में प्रवेश मिलेगा। पूरे एरिया में 100 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मेन गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा। स्कैनर की मदद से सामान की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
पहले चरण में 18 सीटर एयरक्राफ्ट होेंगे शुरू
पहले चरण में हिसार से 18 सीटर छोटे एयरक्राफ्ट शुरू किए जाएंगे। इसके लिए निजी पाइनएकल कंपनी को चुना गया है। यह कंपनी अपनी फ्लाइट सेवा शुरू करेगी जिसमें दिन के समय के टाइम तय किए जाएंगे। कंपनी की ओर से इस बारे में सर्वे किया जा रहा है जिसके बाद टाइम टेबल तय होगा। सप्ताह में पांच दिन उड़ान होंगी। शनिवार-रविवार को फ्लाइट नहीं रखने का प्रस्ताव है। पहले यहां 8-9 सीटर विमान शुरू करने की योजना थी जिसमें खर्च अधिक देखते हुए इसे 18 सीटर करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
100 पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान
सुरक्षा के लिए यहां 100 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे जिसके लिए प्रशासन के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद यहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा जिसमें डीएसपी स्तर का अधिकारी भी तैनात होगा।
-------------------
दूसरे चरण में होगा हवाई पट्टी का विस्तार
एयरपोर्ट पर इस समय तीन हैंगर बनाने का काम चल रहा है। अगले कुछ महीने में यह काम पूरा होने वाला है। दूसरे चरण में यहां हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा जिसमें 4000 फीट से बढ़ाकर इसे 7000 फीट किया जाएगा। तीसरे चरण में इसे 12000 फीट करने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट की चहारदीवारी को भी ऊंचा कराया जाएगा जिसके लिए टेंडर किया जा चुका है। एयरपोर्ट पर करीब 8.43 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं।
--------------------
उड़ान स्कीम के तहत हिसार एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट का किराया तय होगा जिसमें हिसार से चंडीगढ़ के लिए 2500 रुपये किराया संभावित माना जा रहा है। दिल्ली के लिए भी लगभग इतना ही किराया हो सकता है। एक घंटे तक की उड़ान के लिए न्यूनतम 1400 से लेकर अधिकतम 2500 रुपये किराया तय हो सकता है।
------------
प्रदेश सरकार की ओर से जून में हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारी थी जिसे अब जुलाई में शुरू करना संभावित माना जा रहा है। इसके लिए निजी कंपनी हिसार एयरपोर्ट का मुआयना कर चुकी है। एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम चल रहा है।
-----------------
सरकारी अधिकारियों की होगी मौज
हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी जिले से चंडीगढ़ जाने वाले सरकारी अधिकारियों को हवाई यात्रा की सेवा मिल सकती है। इस प्रस्ताव पर सरकार विमर्श कर रही है। दरअसल अधिकारी गाड़ी लेकर चंडीगढ़ जाते हैं तो भी 1500 से 2000 रुपये एक तरफ का खर्च आता है। अगर टैक्सी से जाएं तो 2500 से अधिक खर्च आता है। ऐसे में हवाई यात्रा की छूट दी जाएगी तो समय की बचत होगी। साथ ही हवाई सेवा को संचालित कराया जा सकेगा।

------------------
वर्जन.....
हिसार एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन से 100 पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। हमने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। जुलाई में हवाई सेवा शुरू होगी ।
-अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed