{"_id":"5a3572d14f1c1b9f678c1c1b","slug":"101513452241-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू प्रशासन ने तीरंदाजी टीम के लिए कैंप लगाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू प्रशासन ने तीरंदाजी टीम के लिए कैंप लगाने से किया इनकार
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जीजयू जोन की 14 सदस्यीय तीरंदाजी टीम के लिए न तो अभ्यास करने के लिए कैंप लगवाया जा रहा है और न ही कोच उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मामले को लेेकर तीरंदाजी के खिलाड़ी शुक्रवार को जीजेयू रजिस्ट्रार से मिले और अपनी मांगों को लेेकर ज्ञापन पत्र सौंपा।
तीरंदाजी की यह टीम 23 दिसंबर को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलने के लिए जाएगी। ऐसे में टीम को अभ्यास करने के लिए एक कोच की आवश्यकता है। जीजेयू की तरफ से अभी तीरंदाजी टीम के अभ्यास करने के लिए किसी प्रकार का अभ्यास कैंप तक नहीं लगवाया है। तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने बताया कि 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भुवनेश्वर में तीरंदाजी की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप होनी है। जीजेयू की 14 सदस्यीय टीम 23 दिसंबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी। यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रत्येक टीम को अभ्यास करने के लिए खेल से संबंधित खेल कोच प्रदान किया जाता है। करीबन 10 दिसवीय अभ्यास कैंप लगाया जाता है। खिलाड़ियों ने बताया कि अभी तक न तो कैंप लगाया न ही कोच उपलब्ध करवाया गया है। जीजेयू प्रशासन खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सभी खिलाड़ियों ने कोच की मांग व अभ्यास कैंप लगाने के लिए रजिस्ट्रार को एक ज्ञापन पत्र दिया है। इस मौके पर तीरंदाज देवेन कुमार, जयंत, सुनील, रवि, दीपक, ध्रूव, आशुतोष, विपिन, प्रतिक्षा आदि मौजूद थे।
वर्जन.........
तीरंदाजी खेल टीम के अभ्यास के लिए कैंप जरूर लगाया जाएगा। जल्द की खिलाड़ियों को कोच भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कोच विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ही डिसाइड किया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रो. अनिल कुमार पुुंडीर, कुलसचिव जीजेयू।
जीजेयू प्रशासन ने तीरंदाजी टीम के लिए कैंप लगाने से किया इनकार
जीजेयू रजिस्ट्रार से मिले तीरंदाजी के खिलाड़ी, सौंपा मांगपत्र