फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 year old Yagyaveer's name registered in India Book of Records

Hisar News: 10 वर्षीय यज्ञवीर का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
10 year old Yagyaveer's name registered in India Book of Records
हिसार। जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में रुचि रखते हैं, उस उम्र में रामपुरा मोहल्ला के यज्ञवीर गोयल ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। मात्र 10 साल की उम्र में यज्ञवीर ने 38.73 सेकंड में 118 रासायानिक तत्वों के नाम बता इतिहास रचा है। इतना ही नहीं, यज्ञवीर सभी देशों की राजधानियां, भाषाएं और करेंसी तक बताने में माहिर है। वह पिछले 1000 सालों के किसी भी तारीख का दिन सेकंड में बता देता है। उसे ग्लोबल पर भी देशों की तमाम जानकारी है। इसमें 40 से ज्यादा मुश्किल स्तर के रूबिक्स क्यूब मिनटों में हल करने की कला है।
विज्ञापन

यज्ञवीर पांचवीं कक्षा का छात्र है। वह कैमरी रोड स्थित आर्यन स्कूल में पढ़ता है। यज्ञवीर की माता मीनू ने बताया कि बेटे ने पढ़ाई के साथ-साथ अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाई। घर पर नॉलेज बढ़ाने के लिए बेटे को मानचित्र, चार्ट, खिलौने लाकर दिए। उसी के माध्यम से बेटे की तैयारी करवाई। बेटे यज्ञवीर ने अलग से कोई क्लास नहीं लगाई। बस उसकी पढ़ाई के साथ-साथ नॉलेज बढ़ाते रहे। वहीं, यज्ञवीर के पिता सुरेश गोयल एडवोकेट हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में बनाकर भेजी थी वीडियो
मीनू ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए बेटे की दिसंबर 2023 में वीडियो बनाकर भेजी गई थी। जनवरी 2024 में मेल के माध्यम से उन्हें खुशखबरी मिली कि बेटे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। कुछ दिन बाद घर पर सर्टिफिकेट, मेडल, बेच, बुक, पैन और आई कार्ड आ गया। अब बेटे का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए अप्लाई किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed