फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 Sena Medals (Gallantry), 7 Vishisht Seva Medals

Hisar News: अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों को 10 सेना मेडल (वीरता), 7 विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए

Sun, 25 Feb 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 25 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
10 Sena Medals (Gallantry), 7 Vishisht Seva Medals
हिसार में एनसीसी कैडेट्स के साथ दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जन
हिसार। हिसार मिलिट्री स्टेशन में आयोजित दक्षिण पश्चिमी कमान के अलंकरण समारोह को डॉट ऑन टारगेट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने अदम्य साहस दिखाने वाले वीर सैनिकों को 10 सेना मेडल (वीरता), 7 विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए गए। मेजर विकास भांभू के परिजनों को मरणोपरांत एक वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया। आर्मी कमांडर ने 15 यूनिटों को जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ साउथ वेस्टर्न कमांड यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने कहा कि भारतीय सेना देश की सीमाओं पर सुरक्षा ही नहीं आंतरिक क्षेत्र की चुनौतियों में अपना सहयोग कर रही है। हमारी सेना जम्मू कश्मीर हो या नार्थ वेस्टर्न एरिया सभी जगह अपनी उपयोगिता साबित करती है। सेना अपने नागरिकों को बाहरी खतरों से सुरक्षा देती है।
विज्ञापन



मेजर अभिमन्यु रिप्सवाल आर्मर्ड कोर, राष्ट्रीय राइफल्स
31 अगस्त 2022 को खुफिया जानकारी के आधार पर मेजर अभिमन्यु रेप्सवाल ने दो कट्टर आतंकवादियों वाले घर के सामने एक प्रभावी निगरानी ग्रिड स्थापित की। पुष्टि होने पर उन्होंने संदिग्ध घर का घेराव किया। चुनौती दिए जाने पर दोनों आतंकवादियों को मेजर अभिमन्यु ने मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर खीम सिंह ग्रेनेडियर्स, राष्ट्रीय राइफल्स
29 मई 2022 को पुलवामा के एक गांव में घर में छिपे आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला। मेजर खीम ने रूम इंटरवेंशन को अंजाम दिया और कवरिंग फायर के तहत रेंगते हुए आतंकवादी के करीब पहुंचे और आमने-सामने की मुठभेड़ में उसे मार गिराया।
मेजर विकास भांभू, आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन (मरणोपरांत)
2022 में दुर्गम स्थिति और खराब मौसम के कारण निरीक्षण करने की हमारी क्षमता प्रतिबंधित थी। मेजर विकास भांभू ने दुश्मन की गश्त के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रीकोंनसेंस मिशन शुरू किया। इस मिशन में 16000 फीट की ऊंचाई पर मेजर विकास भांभू ने पेट्रोलिंग के दौरान खतरनाक बॉर्डर के करीब उड़ान भरते हुए मूल्यवान जानकारी एकत्रित की।
मेजर पुष्पित शर्मा सेना सेवा कोर, राष्ट्रीय राइफल्स
27 अप्रैल 2022 को पुलवामा के एक गांव में आतंकवादियों को गोशाला के अंदर छिपे हुए देखा। इसके बाद मेजर पुष्पित शर्मा ने सर्च अभियान चलाया, जिसका पता चलने पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें मेजर पुष्पित शर्मा के साथी को कई गोलियां लगीं। कठिन परिस्थिति के बीच सटीक गोलीबारी करते हुए, मेजर ने एक आतंकवादी को मार गिराया और अपने घायल साथी को वहा से निकाला।
मेजर ऋषभ नेगी, कोर ऑफ इंजीनियर्स, राष्ट्रीय राइफल्स
01 नवंबर 2022 को दक्षिण कश्मीर में विशिष्ट इनपुट के आधार पर, मेजर ऋषभ नेगी ने एक काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन शुरू किया। अंदर आतंकवादी की मौजूदगी की पुष्टि होने पर, मिशन लीडर के रूप में फायर बेस स्थापित किया और आतंकवादी को ढेर करने के लिए छोटे हथियारों और मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर से सटीक गोलीबारी शुरू की और आतंकवादी के करीब पहुंचकर उसे मार गिराया।
मेजर अंतरिक्ष त्यागी आर्मड कोर, राष्ट्रीय राइफल्स
26 मई 2022 को मेजर अंतरिक्ष त्यागी को पुलवामा जिले में आतंकवादियों के होने की जानकारी मिली। मेजर त्यागी ने संदिग्ध स्थान की तीव्रता से घेराबंदी करी। मेजर अंतरिक्ष त्यागी ने आतंकवादियों पर सटीक गोलीबारी शुरू की और कवरिंग फायर के बीच मेजर त्यागी अपने साथी के साथ संदिग्ध स्थान के करीब पहुंचे और अदम्य साहस का प्रदर्शन करते एक आतंकवादी को मार गिराया।
मेजर अभिषेक कटोच राजपूत रेजिमेंट
03-04 नवंबर 2022 को मेजर अभिषेक कटोच नियंत्रण रेखा पर घने जंगल के बीच तीव्रता से एम्बुश लगाया। आतंकवादी नजदीक आए तो उन्होंने पहले आतंकवादी को मार गिराया तथा एक और आतंकवादी को घायल कर दिया। घायल आतंकवादी पास में ही मौजूद चट्टान की आड़ लेकर भागने लगे। मेजर अभिषेक कटोच भाग रहे आतंकवादियों के करीब गए। उसी समय आतंकवादियों ने दूसरी दिशा से टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक विदेशी आतंकवादी मारा गया और साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।
कैप्टन शुभम गौड़, कोर ऑफ सिगनलस, राष्ट्रीय राइफल्स
14 अप्रैल 2022 को कैप्टन शुभम गौड़ को शोपियां जिले के एक गांव में चार आतंकवादियों के होने की जानकारी मिली। गोलीबारी में एक आतंकवादी को मार गिराया और अपने साथी को धक्का देकर आतंकवादी की गोलीबारी से बचाया। दूसरे आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी। शुभम गौड़ ने न सिर्फ कवरिंग फायर देते हुए अपने साथी को वहा से दूर किया बल्कि दूसरे आतंकवादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दो आतंकवादी मारे गए।
कैप्टन अरविंद चंद, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल)
11 मार्च 2022 को कैप्टन अरविंद चंद को गांदरबल जिले में एक घर में आतंकवादी के छुपे होने की जानकारी प्राप्त हुई। कैप्टन अरविंद चंद ने घर का घेराव किया। सुरक्षा की परवाह किए बिना, अंधेरे की आड़ में घर के परिसर मे दाखिल हुए। आतंकवादी ने भी कैप्टन पर अंधाधुंध गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके। कैप्टन अरविंद चंद ने सटीक गोलीबारी करके उसे करीब से मार गिराया।

सिपाही अनिल कुमार, ग्रेनेडियर्स, राष्ट्रीय राइफल्स
29-30 मई 2022 की रात को पुलवामा के एक गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट प्राप्त हुआ था। सिपाही अनिल कुमार ने तेजी से आतंकवादियों की घेराबंदी की। घेराबंदी तोड़ने का प्रयास कर रहे आतंकवादियों द्वारा सिपाही अनिल कुमार और उनके साथी पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सिपाही अनिल कुमार ने आतंकवादियों पर सटीक गोलीबारी कर छिपे हुए एक आतंकवादी को बेहद करीब से मार गिराया।

विशिष्ट सेवा मेडल
मेजर जनरल संदीप बहल- आर्मी ऑर्डिेनेंस कोर
ब्रिगेडियर एल श्याम कुमार -द रेजीमेंट ऑफ आर्टलरी
ब्रिगेडियर रजत शुक्ला- आर्मी मेडिकल कोर
कर्नल महेंद्र सिंह- आर्म्ड कोर
कर्नल नवीन कुमार- पैराशूट रेजीमेंट
कर्नल सौरभ- ब्रिगेड ऑफ द गाॅर्ड
कर्नल मनीष ढाका- क्रॉप ऑफ इंजीनियरर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed