फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10 lakh loan taken in the name of farmer in a fake manner

किसान के नाम से फर्जी तरीके से लिया 10 लाख का लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 lakh loan taken in the name of farmer in a fake manner
नारनौंद (हिसार)। गांव थुराना के एक किसान के साथ दस लाख का फर्जीवाड़ा किया गया है। थुराना निवासी किसान होशियार सिंह के कागजों का प्रयोग कर फर्जी तरीके से उसके नाम पर दस लाख 21 हजार रुपये का केसीसी लोन लिया गया है। पीड़ित किसान होशियार सिंह दो एकड़ में खेती करता है और अनपढ़ है।
विज्ञापन

बैंक में बिना खाता खुलवाए जब घर पर चेक बुक पहुंच गई तो होशियार सिंह की एमए पास बेटी ज्योति को इस पर शक हुआ। मामले की छानबीन करने पर पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में माजरा निवासी मौसम, कापड़ो निवासी नवीन पंडित व अलेवा निवासी प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थुराना निवासी होशियार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने डेढ़ साल पहले हांसी में स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा से मौसम के माध्यम से एक लाख 85 हजार रुपये का केसीसी लोन लिया था। उस समय से ही सभी जरूरी कागजात की फोटो कॉपी मौसम ने अपने पास रखी हुई थी। करीब एक सप्ताह पहले कैनरा बैंक नारनौंद ब्रांच की चेक बुक उनके घर आई, जबकि उन्होंने कैनरा बैंक में कभी खाता ही नहीं खुलवाया है। चेक बुक आने पर होशियार सिंह की बेटी ज्योति को इस मामले में गड़बड़ी नजर आई तो उसने बैंक में जाकर इस बारे में पता किया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पिता के नाम पर बैंक से दस लाख 21 हजार रुपये का लोन जारी किया गया है। लोन के लिए लगाए गए सभी कागजात भी उसके पिता होशियार सिंह के ही थे। फर्जीवाड़े की आशंका होने पर जब इस मामले में छानबीन की गई तो बैंक खाते में एक मोबाइल नंबर मिला जो उनके घर के किसी भी सदस्य का नहीं था। इस नंबर पर संपर्क किया तो फोन वाले ने बताया कि उसको मौसम व उसके साथियों ने होशियार सिंह बनाकर बैंक में पेश किया था। उससे कहा गया था कि वह सिर्फ दो बार बैंक में खुद को होशियार सिंह बता देना उसके बाद 5 लाख रुपये उसको मिल जाएंगे व बाकी के 5 लाख वह खुद ले गए। होशियार सिंह के अनुसार बैंक के कर्मचारियों ने भी इस फर्जीवाड़े में मिलीभगत करते हुए बिना उनसे पूछताछ किए लोन जारी किया है और उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। नारनौंद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज
किसान के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक से कागजात लेकर जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed