हरियाणा की बड़ी खबरें: नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की एसयूवी-700, दिवाली से पहले 14 जिलों में पटाखों की बिक्री पर बैन
टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले थ्रोअर नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को आनंद महिंद्रा ने एसयूवी-700 गिफ्ट की है। खास फीचर्स इन गाड़ियों में दिए गए हैं। महिंद्रा की ओर से जीत के बाद गिफ्ट का वायदा किया गया था। वहीं, हरियाणा सरकार ने दिवाली से पहले फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत 14 जिलों में पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया है। दिवाली के दिन भी सिर्फ दो घंटे पटाखे बजाने की अनुमति दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पहली बार शनिवार को कर्णनगरी के किसानों के खेतों में ड्रोन से खाद का छिड़काव (स्प्रे) करके फसलों में खाद लगाई गई। यह इफ्को द्वारा तरल यूरिया नैनो का ड्रोन स्प्रे प्रदर्शन था, जिसकी शुरुआत करनाल से की गई। ड्रोन सिर्फ 10 मिनट प्रति एकड़ के समय में खाद स्प्रे करेगा। इसमें किसानों का समय तो बचेगा ही, साथ ही खाद व पानी भी कम लगेगा। ड्रोन स्प्रे का खेतों में प्रदर्शन करने के लिए शनिवार को वॉव (डब्ल्यूओडब्ल्यू) इंडिया कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. शंकर गोयनका, इफ्को (कृषि सेवाएं) नई दिल्ली के उप महाप्रबंधक वेदपाल पूरी टीम के साथ करनाल पहुंचे। यहां इफ्को करनाल के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. निरंजन सिंह के साथ टीम पहले अराईपुरा गांव पहुंची, जहां पहले से ही चयनित यशपाल राणा के आलू के खेत में ड्रोन से नैनो यूरिया खाद का स्प्रे किया गया। इसके बाद जमालपुर (घरौंडा) के प्रमोद, काछवा के जगदीश घई के मेथी व आलू के खेतों में नैनो यूरिया खाद का ड्रोन से स्प्रे किया गया। देखा गया कि ड्रोन से पत्तियों के साथ-साथ तने तक खाद पहुंची। इसके व्यक्तिगत तौर पर किए गए सर्वे से दस गुना कम पानी लगा तो खाद भी 50 प्रतिशत कम लगी। पढ़ें अन्य खबरें...
आनंद महिंद्रा ने निभाया वायदा: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को गिफ्ट की स्पेशल कस्टमाइज एसयूवी-700, जानिए क्या हैं इसकी खासियतें
महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा और सोनीपत के सुमित अंतिल से किया अपना वायदा पूरा कर लिया है। आनंद महिंद्रा की तरफ से महिंद्रा की नई एसयूवी 700 कार दोनों खिलाड़ियों के घर पहुंचा दी गई है। नीरज चोपड़ा ने आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बाबत जानकारी देकर कहा कि वे जल्द ही नई कार को ड्राइव करेंगे। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंड़रा के रहने वाले हैं और उन्होंने जेवलिन थ्रो में टोक्यो ओलिंपिक में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीता था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
दिवाली से पहले हरियाणा में सख्ती: गुरुग्राम व फरीदाबाद समेत इन 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर लगी रोक
हरियाणा में एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। प्रदूषित क्षेत्रों में भी लोग पटाखों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने समय भी तय कर दिया है। दिवाली पर सिर्फ दो घंटे पटाखा चलाने की आज्ञा होगी। इस दौरान पुलिस टीमें निरीक्षण भी करेंगी। खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों व कस्बों पर भी यह निर्देश लागू होंगे। ...पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा: 25 हजार चालकों को भारी वाहन लाइसेंस का रास्ता साफ, 31 मार्च तक पूरा होगा बैकलॉग, 23 जगह मिलेगा प्रशिक्षण
हरियाणा के 25 हजार चालकों को भारी वाहन लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। परिवहन विभाग ने सभी आवेदकों को 31 मार्च तक लाइसेंस देने का लक्ष्य रखा है। विभाग ने इसके लिए हरियाणा कौशल विकास निगम से हाथ मिलाया है। इन वाहन चालकों को रोडवेज के 22 डिपो व एक निजी संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिवहन विभाग के पास काफी समय से यह बैकलॉग चला आ रहा था। जिसे नई प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने खत्म करने का निर्णय लिया है। आवेदकों को प्रशिक्षण व प्रमाण पत्र अब कौशल विकास निगम देगा। बिना प्रशिक्षण के इसे अब हासिल नहीं कर पाएंगे। प्रशिक्षण पास करने वालों को ही निगम की ओर से भारी वाहन लाइसेंस के लिए फिट होने का प्रमाण पत्र मिलेगा। अभी तक रोडवेज डिपो व निजी संस्थान में जुगाड़ फिट कर भी प्रशिक्षण सर्टिफिकेट बनवा लिया जाता था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
सोनीपत: कहने-सुनने से बाहर थी बेटी, तैश में आकर माता-पिता ने जहर देकर मार डाला
सोनीपत के एक थाना क्षेत्र के गांव में अपनी 15 वर्षीय बेटी की जहर देकर हत्या करने के आरोपी माता-पिता ने रिमांड के दौरान बताया कि बेटी उनकी बात नहीं मानती थी। घटना के दिन बाहर से काफी देर में घर आई थी। पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया, तो तैश में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वीरवार रात को पुलिस को पता लगा था कि गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में पिता व परिजनों ने किशोरी की हत्या कर उसके शव को तड़के शमशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए शुक्रवार को लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
सोनीपत का अनोखा किलर: शराब में जहर पिलाकर या नहर में डुबोकर देता था मौत, पुलिस रिमांड में कबूल कीं हत्या की 10 वारदात
सोनीपत के गोहाना में हत्या के षड़यंत्रकारी नवीन उर्फ छोटा ने सीआईए के सामने रिमांड अवधि के दौरान कुल 14 में से 10 हत्या की वारदात का खुलासा किया है। इनके अलावा अपहरण समेत अन्य मामलों में भी शामिल होने की बात कही है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधिकतर को शराब में जहर पिलाकर और पानी में डुबोकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में अब पुलिस उसके जो साथी जेल में हैं, उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाने और अन्य को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।...पढ़ें विस्तृत खबर