फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 28 May 2021 

हरियाणा: स्कूलों में 15 जून तक छुट्टियां घोषित और किसानों ने बनाई नई यूनियन... पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें  

Fri, 28 May 2021 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 May 2021 05:13 PM IST
सार

हरियाणा सरकार कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण अंचलों में बाल क्लीनिक बनाने की तैयारी कर रही है।  
 

विज्ञापन
Haryana Top News 28 May 2021 
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में लगभग पचास दिन बाद कोरोना के सबसे कम केस सामने आए। वहीं कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा से इतर एक नया संगठन बनाया है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: 50 दिन बाद सबसे कम 2322 नए पॉजिटिव मिले 
हरियाणा में 50 दिन बाद गुरुवार को सबसे कम 2322 नए संक्रमित मिले हैं। एक और राहत की बात है कि केवल हिसार को छोड़कर प्रदेश अन्य जिलों में 200 से नीचे नए केस दर्ज किए हैं। हिसार में सबसे अधिक 213 नए केस आए हैं। रिकवरी दर 95.18 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं, एक दिन की संक्रमण दर 5.51 प्रतिशत और दूसरी लहर की संक्रमण दर 15.10 प्रतिशत है। एक्टिव केस घटकर 28,189 रह गए हैं। उधर, सरकार ने 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल आना होगा। 
विज्ञापन


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सोनीपत: किसान मोर्चा से अलग भारतीय किसान मजदूर फेडरेशन बना 
संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल कई किसान संगठनों ने अलग से भारतीय किसान मजदूर फेडरेशन बनाया है, जिसमें 10 राज्यों के 38 संगठनों को जोड़ा गया है। भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने अन्य कई संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके फेडरेशन बनाए जाने का एलान लिया। हालांकि फेडरेशन में शामिल किए गए संगठनों के पदाधिकारियों का दावा है कि यह फेडरेशन भी संयुक्त किसान मोर्चा के साथ आंदोलन में शामिल रहेगा तो दूसरे राज्यों में अन्य मुद्दों पर भी जरूरत पड़ने पर आंदोलन किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरियाणा: ब्लैक फंगस के 138 नए मामले, पीड़ितों की कुल संख्या 623 हुई
हरियाणा में ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या 623 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 138 नए केस आए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी इसके लिए सफाई दे रहे हैं कि आंकड़े अपडेट नहीं होने के कारण ऐसा हुआ है। इनमें से कुछ केस ऐसे हैं, जो पहले के हैं पर अपडेट आज किए गए हैं। इसलिए गुरुवार की नए मरीजों की संख्या अधिक है। लेकिन ये कन्फर्म है कि प्रदेश में कुल संख्या 623 है।

 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरियाणा: बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए ग्रामीण अंचलों में बनेंगे बाल क्लीनिक 
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों को बताए जा रहे संभावित खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार सजग हो गई है। इसे देखते हुए ग्रामीण अंचलों में बाल क्लीनिक बनाने की तैयारी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य महकमे ने अब जिला अस्पतालों में बाल चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में बने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में बाल चिकित्सा क्लीनिक बनाने की योजना पर विचार शुरू कर दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरियाणा: कोरोना की ड्यूटी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका का हुआ निधन तो परिजनों को मिलेंगे 20 लाख रुपये 
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर जान जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही प्रदेशभर की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक्सग्रेशिया (अनुग्रह राशि) के तहत 20 लाख रुपये कवर के दायरे में लाया गया है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed