फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government announces 20 lakhs rupees in Ex Gratia for Anganwadi workers

हरियाणा: कोरोना की ड्यूटी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका का हुआ निधन तो परिजनों को मिलेंगे 20 लाख रुपये

Fri, 28 May 2021 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 May 2021 12:39 AM IST
सार

महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकों के निधन पर 20 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का प्रस्ताव बनाया था जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कोरोना मरीजों के टेस्ट, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट अभियान में अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं।

विज्ञापन
Haryana government announces 20 lakhs rupees in Ex Gratia for  Anganwadi workers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर जान जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही प्रदेशभर की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक्सग्रेशिया (अनुग्रह राशि) के तहत 20 लाख रुपये कवर के दायरे में लाया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिससे फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर अगर किसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की जान चली जाती है तो उनके परिजनों को 20 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों में प्रदेश के सभी 25 हजार 962 आंगनबाड़ी केंद्रों के 50 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाएं अपना योगदान दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट अभियान में घर-घर पहुंच रही इन कार्यकर्ताओं द्वारा नौनिहालों, किशोरियों, दूध पिलाने वाली माताओं व गर्भवती महिलाओं को भी पोषक आहार वितरण करने का काम भी पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इन कार्यकर्ताओं को एक्सग्रेसिया के तहत कोरोना ड्यूटी के दौरान निधन होने की स्थिति में राशि देने संबंधी प्रस्ताव भेजा गया था। 


राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभागीय प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम मोर्चे पर जिम्मेदारी निभा रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को निधन होने की स्थिति में 20 लाख रुपये एक्सग्रेसिया के तहत राशि देने को मंजूरी दी है, जो पहले 10 लाख रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed