फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   98 deaths and 2322 new covid-19 cases reports in Haryana

हरियाणा: 50 दिन बाद सबसे कम 2322 नए पॉजिटिव मिले, 98 की मौत, 15 जून तक स्कूलों में छुट्टी

Fri, 28 May 2021 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 May 2021 12:02 AM IST
सार

हरियाणा के लोगों के लिए 50 दिन बाद राहत की खबर है। गुरुवार को सबसे कम 2322 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक दिन में मौत का आंकड़ा भी 100 से नीचे आ गया है। हिसार को छोड़कर प्रदेश के 21 जिलों में 200 से कम संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
98 deaths and 2322 new covid-19 cases reports in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में 50 दिन बाद गुरुवार को सबसे कम 2322 नए संक्रमित मिले हैं। एक और राहत की बात है कि केवल हिसार को छोड़कर प्रदेश अन्य जिलों में 200 से नीचे नए केस दर्ज किए हैं। हिसार में सबसे अधिक 213 नए केस आए हैं। रिकवरी दर 95.18 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं, एक दिन की संक्रमण दर 5.51 प्रतिशत और दूसरी लहर की संक्रमण दर 15.10 प्रतिशत है। एक्टिव केस घटकर 28,189 रह गए हैं। उधर, सरकार ने 15 जून तक स्कूलों छुट्टी घोषित कर दी है। शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल आना होगा।

विज्ञापन


98 की मौत
गुरुवार को राज्य में 98 कोरोना संक्रमितों मौत दर्ज की गई। हिसार 12, जींद 11, सिरसा 8, पंचकूला-करनाल-भिवानी 7-7, रोहतक यमुनानगर 6-6, कुरुक्षेत्र 4, फतेहाबाद 5, चरखी दादरी-रेवाड़ी-गुरुग्राम 1-1, नूंह-अंबाला-फरीदाबाद-झज्जर-महेंद्रगढ़ 2-2, पानीपत- सोनीपत-पलवल-कैथल 3-3 मौत हुई हैं।
विज्ञापन


गांवों में अब तक मिले 3199 संक्रमित
3706 टीमों ने प्रदेश के 5445 गांव कवर किए और करीब 2549464 घरों में पहुंची। अब 12154806 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से कुल 3199 संक्रमित केस मिले हैं। गुरुवार को 952924 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और इनमें से 6295 के टेस्ट कराए गए। इनमें से 129 पॉजिटिव मिले। गांवों में संक्रमण दर 3.42 प्रतिशत है। गांवों में 1746 आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं और इनमें 21399 बेडों का प्रबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जून तक बच्चों की छुट्टियां, स्कूलों में स्टाफ आएगा
हरियाणा सरकार ने स्कूली बच्चों की छुट्टियां 15 जून तक बढ़ा दी हैं। 31 मई तक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश था। सरकार ने कोविड के मद्देनजर 15 दिन छुट्टियां और बढ़ाने का फैसला लिया है। पहली जून से शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल आना होगा, सिर्फ बच्चों की ही छुट्टी रहेगी।


हरियाणा में अभी स्कूल खोलने की तैयारी नहीं है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने गुरुवार को यह साफ किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस और कम होने के बाद विचार करेंगे। अभी स्कूल खोलने की कोई तैयारी नहीं है। कोरोना के केस भले कम हुए हैं लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed