फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   138 new black fungus cases reports in Haryana

हरियाणा: ब्लैक फंगस के 138 नए मामले, पीड़ितों की कुल संख्या 623 हुई, मेडिकल कॉलेजों में 75-75 बेड होंगे आरक्षित

Thu, 27 May 2021 11:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 May 2021 11:44 PM IST
सार

हरियाणा में ब्लैक फंगस का संकट गहराता जा रहा है। कोरोना की तर्ज पर यह संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी मेडिकल कॉलेजों में 75-75 बेड आरक्षित करने का आदेश दिया है। ब्लैक फंगस से प्रदेश में 32 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं 27 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
138 new black fungus cases reports in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या 623 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 138 नए केस आए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी इसके लिए सफाई दे रहे हैं कि आंकड़े अपडेट नहीं होने के कारण ऐसा हुआ है। इनमें से कुछ केस ऐसे हैं, जो पहले के हैं पर अपडेट आज किए गए हैं। इसलिए गुरुवार की नए मरीजों की संख्या अधिक है। लेकिन ये कन्फर्म है कि प्रदेश में कुल संख्या 623 है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 507 दर्ज थी। बुधवार को जारी बुलेटिन में यह संख्या 485 बताई गई। गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 623 है, इनमें से 564 मरीज अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में उपचाराधीन हैं। अब तक राज्य में ब्लैक फंगस से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को पांच मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन


अब तक के आंकड़ों पर नजर
अंबाला में 7, भिवानी 11, फरीदाबाद 56, फतेहाबाद 13, गुरुग्राम 239, हिसार 163, झज्जर 11, कैथल 2, करनाल 21, यमुनानगर-कुरुक्षेत्र 1-1, नूंह 9, पंचकूला 6, पानीपत 29, रेवाड़ी 10, रोहतक 3, सिरसा में 41 केस आ चुके हैं। वहीं, ठीक होने वालों की बात करें तो फरीदाबाद 1, फतेहाबाद 4, गुरुग्राम 11, हिसार 9, करनाल व सिरसा में 1-1 मरीज ठीक हुआ है। भिवानी में 1, गुरुग्राम 3, हिसार 14, झज्जर 4, करनाल-नूंह1-1, पानीपत 2 व सिरसा में 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन नहीं मिलने से बढ़ रही परेशानी

हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड के दवा भंडार में 1,23,570 रेमडेसिविर और 196 टोसिलिजुमैब के इंजेक्शन हैं। हालांकि, ब्लैक फंगस के उपाचर में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की किल्लत चल रही है। सरकार ने वैश्विक निविदा जारी की है लेकिन दवा आने में अभी समय लगेगा। मरीजों को समय पर इंजेक्शन नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है।

ब्लैक फंगस: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 75-75 बेड होंगे आरक्षित
हरियाणा के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए अब 75-75 बेड आरक्षित होंगे। पहले इनकी संख्या 20 थी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कोरोना और ब्लैक फंगस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह आदेश दिया। उन्होंने बताया कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस के 522 मरीज उपचाराधीन हैं। इन मरीजों को दवाइयां बिना किसी देरी के उपलब्ध करवाई जाएं। राज्य के सभी आठ स्थानों पर लगाए जा रहे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के संचालन एवं प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed