फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 27 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: मंत्रिमंडल का विस्तार कल, अंबाला में सड़क हादसे में पांच की मौत

Mon, 27 Dec 2021 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 07:12 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही तीन टूरिस्ट बसों में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Haryana Top News 27 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के बदले मिजाज के चलते रविवार सुबह से ही बादल छाये रहने के बाद प्रदेश में दोपहर को हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया। बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। किसानों के अनुसार यह बारिश रबी की फसलों के लिए सोने पर सुहागा होगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे तथा बारिश व कोहरा छाने की संभावना है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


Haryana Cabinet Expansion: मनोहर मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शाम को राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह, नामों पर अटकलें तेज

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने जा रहा है। शाम चार बजे दो नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। भाजपा से डॉ. कमल गुप्ता व जजपा से देवेंद्र बबली को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सूची देर शाम तक सार्वजनिक होने की उम्मीद है।  पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


हरियाणा: किसानों के पार्टी बनाने पर दुष्यंत बोले- किसान नेताओं की मंशा राजनीति में आने की ही थी
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसान आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बनाने वाले किसान नेताओं की मंशा राजनीति में आने की ही थी। किसानों की दो-दो पार्टी यह साबित कर रही है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन





Ambala Accident: कटरा से दिल्ली जा रहीं तीन टूरिस्ट बसें टकराईं, पांच लोगों की मौत, आठ घायल  

हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही तीन टूरिस्ट बसों में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मीना देवी (44) छत्तीसगढ़, राहुल (21) झारखंड, रोहित (53) छत्तीसगढ़, प्रदीप (22) कुशीनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...


हिसार में हादसा: हिसार-दिल्ली बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत 

हिसार दिल्ली बाईपास पर सोमवार सुबह 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त बाइक पर हिसार की तरफ जा रहे थे। जब इनकी बाइक दिल्ली बाईपास नहर पर सेक्टर 27-28 मोड़ पर पहुंची तो एक तेज गति से आ रही अज्ञात गाड़ी ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों दोस्तों को काफी गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।  पढ़ें विस्तृत खबर...

भिवानी: अज्ञात वाहन से टकराई पेड़ से जा भिड़ी कार, कार सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

भिवानी के तोशाम-कैरू मार्ग पर सुंगरपुर मंदिर मोड़ के पास रविवार रात करीब नौ बजे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकराकर एक कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में घायल कार सवार चार लोगों को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां तीन घायलों ने दम तोड़ दिया। चालक की हालत गंभीर बनी है, जिसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed