फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three Died in Accident at Bhiwani of Haryana 

भिवानी: अज्ञात वाहन से टकराई पेड़ से जा भिड़ी कार, कार सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

Mon, 27 Dec 2021 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी , भिवानी/कैरू (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी , भिवानी/कैरू (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 01:09 PM IST
सार

मृतक नरेश के ममेरे भाई लक्ष्मणपुर निवासी पवन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Three Died in Accident at Bhiwani of Haryana 
भिवानी में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के तोशाम-कैरू मार्ग पर सुंगरपुर मंदिर मोड़ के पास रविवार रात करीब नौ बजे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकराकर एक कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। इस सड़क हादसे में घायल कार सवार चार लोगों को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां तीन घायलों ने दम तोड़ दिया। चालक की हालत गंभीर बनी है, जिसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रोहनात निवासी 40 वर्षीय जगमिंद्र अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अपने चाचा रोहनात निवासी 37 वर्षीय नरेश और साला तोशाम निवासी 34 वर्षीय प्रदीप व बिड़ोला निवासी 40 वर्षीय प्रदीप के साथ रेवाड़ी गया था। ये चारों पब्लिक हेल्थ विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। रेवाड़ी पब्लिक हेल्थ विभाग में लिए ठेके के सिलसिले में ही गए थे और रविवार रात घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

खराब मौसम भी बना कारण

रात करीब नौ बजे मौसम खराब होने और हल्की बारिश में धुंध के कारण उनकी गाड़ी की सुंगरपुर मंदिर मोड़ के समीप सामने से आ रही गाड़ी से साइड से टक्कर हो गई। बचने के चक्कर में कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार सभी चारों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहनात निवासी नरेश, तोशाम निवासी प्रदीप व बिडोला निवासी प्रदीप को मृत घोषित कर दिया वहीं कार चालक जगमिंद्र को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे की जानकारी कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया को मिली। जिसके बाद टीम के साथ वे देर रात को ही हादसा स्थल पर पहुंचे और सोमवार सुबह तीनों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि नरेश के ममेरे भाई लक्ष्मणपुर निवासी पवन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed