फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 21 July 2021

हरियाणा: जल्द होगा मंत्रीमंडल विस्तार और संसद के बाहर अपनी संसद चलाएंगे किसान... पढ़ें पांच बड़ी खबरें 

Wed, 21 Jul 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Jul 2021 05:00 PM IST
सार

हरियाणा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। बारिश का दौर अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। प्रदेश में पिछले दो दिन में 70.9 एमएम औसत बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
Haryana Top News 21 July 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद के बाहर किसान प्रदर्शन नहीं करेंगे, बल्कि वे अपनी संसद चलाएंगे। इसके लिए पहले स्पीकर व डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे और उसके बाद कृषि कानूनों पर चर्चा होगी। वहीं हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा व जजपा कोटे से एक-एक कैबिनेट मंत्री बनेगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल विस्तार की बात स्वीकारी है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला का बयान: भाजपा और जजपा कोटे से बनेगा एक-एक कैबिनेट मंत्री, मंत्रिमंडल में बदलाव पर चर्चा नहीं
हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा व जजपा कोटे से एक-एक कैबिनेट मंत्री बनेगा। कुछ वर्तमान मंत्रियों का पत्ता कटने पर अभी संशय है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल विस्तार की बात स्वीकारी है। उन्होंने नई दिल्ली में जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होना है।    
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

चंडीगढ़: गुरनाम चढूनी की दो टूक, संयुक्त किसान मोर्चा डिसमिस भी कर दे तो भी मिशन पंजाब जारी रहेगा 
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अगर संयुक्त किसान मोर्चा उनको डिसमिस भी कर देगा तो भी वे मिशन पंजाब पर काम करेंगे। साथ ही वे किसान आंदोलन के लिए भी काम जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

सिरसा में फिर बढ़ा तनाव: पांच किसानों की रिहाई पर रार, प्रशासन से नाराज किसान हाईवे पर डटे
पांच युवा किसानों की रिहाई को लेकर प्रशासन और किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी के बीच मंगलवार को हुई बैठक बेनतीजा रही थी। विरोध में किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर तीन जगह रोड जाम कर दिया। प्रशासन से नाराज किसानों ने डबवाली के खुइया मलकाना टोल पर रास्ता रोक दिया है।   

पढ़ें विस्तृत खबर...

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ तीन दिन और होगी बरसात
हरियाणा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। बारिश का दौर अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। प्रदेश में पिछले दो दिन में 70.9 एमएम औसत बारिश हो चुकी है। सोमवार को 31.2 और मंगलवार को 39.7 एमएम औसत बारिश हुई है। गुरुग्राम के पटौदी में सर्वाधिक 240 एमएम बारिश हुई है। सिरसा को छोड़कर शेष सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

नई रणनीति: संसद के बाहर चलेगी किसानों की संसद, स्पीकर-डिप्टी स्पीकर की होगी नियुक्ति, कृषि कानूनों पर होगी चर्चा
संसद के बाहर किसान प्रदर्शन नहीं करेंगे, बल्कि वे अपनी संसद चलाएंगे। इसके लिए पहले स्पीकर व डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे और उसके बाद कृषि कानूनों पर चर्चा होगी। संसद के बाहर किसान संसद लगाने का सिलसिला लगातार चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद कूच का पूरा कार्यक्रम तय कर दिया है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed