फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala said cabinet will be expanded in Haryana

दुष्यंत चौटाला का बयान: भाजपा और जजपा कोटे से बनेगा एक-एक कैबिनेट मंत्री, मंत्रिमंडल में बदलाव पर चर्चा नहीं

Wed, 21 Jul 2021 02:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Jul 2021 02:36 AM IST
सार

हरियाणा में कर्मचारियों और श्रमिकों की बेहतर मेडिकल सुविधा के लिए खुलने वाले नए प्रस्तावित ईएसआई अस्पतालों और डिस्पेंसरी का जल्द से जल्द निर्माण करवाने को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Dushyant Chautala said cabinet will be expanded in Haryana
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा व जजपा कोटे से एक-एक कैबिनेट मंत्री बनेगा। कुछ वर्तमान मंत्रियों का पत्ता कटने पर अभी संशय है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल विस्तार की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन


उन्होंने नई दिल्ली में जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होना है। दोनों संगठनों (बीजेपी-जेजेपी) ने अपने-अपने कोटे के एक-एक कैबिनेट मंत्री को शपथ दिलानी है। इसके साथ अगर कोई बदलाव होगा तो वह बाद में देखा जाएगा। आज के दिन इसकी कोई चर्चा नहीं है। जो भी होगा वह समय पर और प्रदेश हित में होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने जजपा कोटे के वर्तमान मंत्री अनूप धानक के कामकाज पर संतुष्टि जताई। वह मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दुष्यंत ने राजनाथ से देश व प्रदेश के अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार में तैयार हो रहे एविएशन हब में रक्षा मंत्रालय की ओर से एयर फोर्स और इंडियन आर्मी के प्लेन, हेलीकॉप्टर की मरम्मत और ओवरहॉलिंग का काम आ जाए तो सोने पर सुहागा होगा। इसे लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री से चर्चा की है।

सरकार गुरुग्राम के ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में हेलीपैड और देश का पहला एयरो म्यूजियम बनाने की योजना बना रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा हुई।

हिसार के अलावा प्रदेश के 4 अन्य रनवे से भी यात्री हवाई उड़ानें शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री से चर्चा की है। अगर करनाल, हिसार, भिवानी रनवे को भी परमिट मिलेंगे तो यहां से नये प्लेन उड़ेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर इन रनवे से जम्मू के लिए उड़ान होंगी तो कोई प्लेन यहां से खाली नहीं जाएगा।   

आंदोलन में अब किसान नेता नहीं, राजनेता

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज के दिन आंदोलन में किसान नेता नहीं, बल्कि राजनेता हैं। पिछले एक साल से एमएसपी खत्म हुई न कोई मंडी। उन्होंने कहा कि किसानों को बड़ी-बड़ी बातों के जरिये भ्रमित किया जा रहा है। यह धीरे-धीरे जनता भी समझ रही है।

उन्होंने आंदोलनरत किसान नेताओं से सवाल किया कि जो लोग दिल्ली बॉर्डर पर भोले किसानों को लेकर आए थे, वे उस समय कहां थे जब सरकार नये कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक स्थगित कर सभी शर्तें मान रही थी। वे पीछे क्यों हटे? उन्होंने कहा कि किसान नेताओं का एजेंडा नये कानून में बदलाव लाने का नहीं, बल्कि आगामी चुनावों से जुड़ा हुआ है। 

आने वाले दिनों में धीरे-धीरे सब स्पष्ट हो जाएगा। आज आंदोलन में गुंडा तत्व घुस चुके हैं और धीरे-धीरे सामाजिक लोग आंदोलन से दूर हो रहे हैं। कांग्रेस जनता को भम्रित करने का काम करती है। कांग्रेस ने नये कृषि कानूनों को काला बताया और मारुति के प्लांट को यहां से पलायन करने की बात कही। क्या कोई पलायन हुआ? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed