{"_id":"60f7313f8ebc3e6d982b3640","slug":"haryana-weather-update-weather-department-predicted-rain-in-haryana-till-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Monsoon Update: हरियाणा में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ तीन दिन और होगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Monsoon Update: हरियाणा में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ तीन दिन और होगी बरसात
Wed, 21 Jul 2021 02:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:03 AM IST
सार
हरियाणा में पिछले कई दिनों से मानसून सक्रिय है। यही वजह है कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम की सक्रियता अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी। मंगलवार को पटौदी में सर्वाधिक 240 एमएम बरसात दर्ज की गई। दो दिन में हरियाणा में औसत 70.9 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
हरियाणा में अगले तीन दिन होगी बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। बारिश का दौर अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। प्रदेश में पिछले दो दिन में 70.9 एमएम औसत बारिश हो चुकी है। सोमवार को 31.2 और मंगलवार को 39.7 एमएम औसत बारिश हुई है। गुरुग्राम के पटौदी में सर्वाधिक 240 एमएम बारिश हुई है। सिरसा को छोड़कर शेष सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि नमी वाली हवाओं के प्रदेश की तरफ आने से अगले तीन दिन तक गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में अच्छी बारिश के चलते अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दो दिन में कमी हो गई पूरी
भारी बारिश के चलते हरियाणा में बारिश की कमी पूरी हो गई है। प्रदेश में 17 जुलाई तक सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश थी। जिसमें 20 जुलाई की सुबह तक 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 20 जुलाई तक हरियाणा में 175.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से (146.0 मिलीमीटर) से 20 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
यहां हुई भारी बारिश (एमएम)
- स्थान बारिश
- पटौदी 240
- फर्रुखनगर 200
- बहादुरगढ़ 190
- असंध 190
- सोनीपत 160
- साहलावास 150
- गन्नौर 150
- सफीदों 150
- कोसली 140
- राजौंद 140
- झज्जर 120