{"_id":"60f7a4d28ebc3e61c5267cd4","slug":"farmers-blocked-national-highway-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में फिर बढ़ा तनाव: पांच किसानों की रिहाई पर रार, प्रशासन से नाराज किसान हाईवे पर डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में फिर बढ़ा तनाव: पांच किसानों की रिहाई पर रार, प्रशासन से नाराज किसान हाईवे पर डटे
Wed, 21 Jul 2021 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:08 AM IST
सार
अधिकारियों ने पांचों युवाओं की रिहाई के लिए किसानों को कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने के लिए कहा। परंतु किसानों ने कहा कि प्रशासन उनकी जमानत करवाने में सहयोग करें। इस पर अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन इसमें कोई सहयोग नहीं कर सकता।
विज्ञापन
सिरसा में किसानों ने हाईवे जाम किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच युवा किसानों की रिहाई को लेकर प्रशासन और किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी के बीच मंगलवार को हुई बैठक बेनतीजा रही थी। विरोध में किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे पर तीन जगह रोड जाम कर दिया। प्रशासन से नाराज किसानों ने डबवाली के खुइया मलकाना टोल पर रास्ता रोक दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को दोपहर तीन बजे लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, एसपी अर्पित जैन व एसडीएम जयबीर यादव की किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक हुई थी। अधिकारियों ने पांचों युवाओं की रिहाई के लिए उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने के लिए कहा। लेकिन किसानों ने कहा कि प्रशासन उनकी जमानत करवाने में सहयोग करें। इस पर अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन इसमें कोई सहयोग नहीं कर सकता। वे अपना वकील करें और अदालत जो फैसला करेंगी, वो ही सबको मान्य होगा। किसान इस बात पर सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन
प्रशासन ने किसानों से कहा कि बारिश के मौसम के कारण वे अपना धरना स्टेडियम में ले जाएं। जवाब में किसानों ने कहा कि सरकार पहले केस रद्द करे अन्यथा वे अपना धरना मौजूदा जगह पर ही जारी रखेंगे। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि अनशन पर बैठे किसान बलदेव सिंह सिरसा की खराब होती तबीयत के चलते उनका इलाज करवाए, परंतु किसानों ने कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि जब तक पांचों युवाओं की रिहाई नहीं होती, तब तक उनका अनशन और आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेताओं ने धरना स्थल से बुधवार को सुबह नौ से 11 बजे तक भावदीन टोल प्लाजा, पंजुआना रोड और खुईया मलकाना टोल प्लाजा पर जाम लगाने की घोषणा की थी। किसान नेताओं ने कहा कि पांचों युवाओं से देशद्रोह की धारा हटाने और उनकी रिहाई से अतिरिक्त कोई फैसला स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठी महिलाओं पर कमेंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग
किसानों ने एसपी अर्पित जैन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कि धरने पर शामिल महिलाओं पर सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा टिप्पणी की गई। किसानों ने एसपी को उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
बलदेव सिंह सिरसा का वजन हुआ कम
धरने पर बैठे बलदेव सिंह सिरसा का अनशन तीसरे दिन में पहुंच गया। रविवार को जब बलदेव सिंह का अनशन पर बैठे थे, तब तक वजन करीब 84.500 ग्राम था, परंतु मंगलवार को उनका वजन 79 किलोग्राम हो गया। उनका वजन करीब साढ़े पांच किलो कम हो गया।