फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 19 July 2021

हरियाणा: अब तालाबों से सिंचाई की तैयारी और नकल गिरोह के चार आरोपी काबू... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Mon, 19 Jul 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 05:03 PM IST
सार

दूध-दही के लिए प्रसिद्ध हरियाणा अब नशे का गढ़ बनता जा रहा है। पंजाब, राजस्थान और यूपी के साथ लगते जिलों में तेजी से नशा का कारोबार पांव पसार रहा है। पिछले सप्ताह फरीदाबाद में एक ही स्थान से दिल्ली पुलिस द्वारा 354 किलोग्राम हेरोइन पकड़े जाना इस बात की तस्दीक करता है। नशा रोकने वाली विंगों की कार्यप्रणाली कमजोर हो रही है। पानीपत, करनाल समेत जींद, रोहतक जिलों में भी कई मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Haryana Top News 19 July 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में ऑरेंज और शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं एयरफोर्स में एयरमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पास कराने के गिरोह का सीआईए-3 की टीम ने भंडाफोड़ किया है। केंद्र में कंप्यूटर लैब संचालक से सांठगांठ कर ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कराई जा रही थी। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


Haryana Monsoon Update: 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी  
हरियाणा में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में ऑरेंज और शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ भारी से भारी बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। कई इलाकों में 76 से 100 एमएम तक बारिश का अनुमान है। मंगलवार को भी अच्छी बारिश हो सकती है।     
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक: मेडल के लिए नई रणनीति के तहत अभ्यास कर रहीं महिला पहलवान, समय भी बढ़ाया
टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के पहलवानों से पदक की बड़ी उम्मीद जताई जा रही है। इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए महिला पहलवानों ने मेडल जीतने को कुछ अलग रणनीति बनाई है। उस रणनीति के तहत ही एक सप्ताह तक महिला पहलवानों की प्रैक्टिस चल रही है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

सरकारी समाधान : एसवाईएल का नहीं मिला पानी, अब हरियाणा में तालाबों से सिंचाई की तैयारी
सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर का मुद्दा नहीं सुलझते देख हरियाणा सरकार ने तालाबों से सिंचाई का नया फार्मूला निकाला है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अंबाला के गांव तेपला और झज्जर के गांव जाखौदा के दो तालाबों से सिंचाई की शुरुआत हो चुकी है।

पढ़ें विस्तृत खबर...

एयरफोर्स पेपर प्रकरण : हाथ के इशारों से कराई जा रही थी नकल, पानीपत में पकड़े गए गिरोह के चार आरोपी
एयरफोर्स में एयरमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पास कराने के गिरोह का सीआईए-3 की टीम ने भंडाफोड़ किया है। केंद्र में कंप्यूटर लैब संचालक से सांठगांठ कर ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल कराई जा रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...

हालात : नशे का गढ़ बनता जा रहा है हरियाणा, पुलिस और सरकार पर सवाल
दूध-दही के लिए प्रसिद्ध हरियाणा अब नशे का गढ़ बनता जा रहा है। पंजाब, राजस्थान और यूपी के साथ लगते जिलों में तेजी से नशा का कारोबार पांव पसार रहा है। पिछले सप्ताह फरीदाबाद में एक ही स्थान से दिल्ली पुलिस द्वारा 354 किलोग्राम हेरोइन पकड़े जाना इस बात की तस्दीक करता है। नशा रोकने वाली विंगों की कार्यप्रणाली कमजोर हो रही है। पानीपत, करनाल समेत जींद, रोहतक जिलों में भी कई मामले सामने आए हैं।   
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed