फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 17 June 2021

हरियाणा: किसान आंदोलन में युवक को जिंदा जलाया और मनोहर सरकार के 600 दिन पूरे... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें 

Thu, 17 Jun 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 05:00 PM IST
सार

सरकार के 600 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा ड्रोन निगम बनाने का एलान किया है। दो चरण में 200 ड्रोन लिए जाएंगे, जिससे एरियल सर्वे में मदद मिलेगी। वहीं अपनों को गंवाने वाले बीपीएल परिवारों को सरकार दो लाख रुपये देगी। वहीं कोरोना से अपने माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। 12 लाख असंगठित श्रमिक परिवारों को 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। कोरोना योद्धाओं को 5000 रुपये और तीन लाख छोटे दुकानदारों को भी 5000 रुपये मिलेंगे। सीएम ने कोविड लाभार्थियों के लिए 2 लाख रुपये की राशि मौके पर ही जारी की।
 

विज्ञापन
Haryana Top News 17 June 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के बाईपास पर गांव कसार के निकट किसान आंदोलन में गए गांव कसार के ही एक व्यक्ति को तेल छिड़ककर आग लगा दी गई।  आंदोलन में शहीद होने का नाम देकर कसार निवासी मुकेश पर तेल छिड़का गया और फिर आग लगाई गई। इससे पहले उसे शराब भी पिलाई गई। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 
किसान आंदोलन में बर्बरता: ग्रामीण को पहले शराब पिलाई, फिर शहीद का नाम देकर जिंदा जला दिया 
बहादुरगढ़ के बाईपास पर गांव कसार के निकट किसान आंदोलन में गए गांव कसार के ही एक व्यक्ति को तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की कुछ घंटों बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जींद के एक आंदोलनकारी पर तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। घटनास्थल पर आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: पूरे हुए मनोहर-2 सरकार के 600 दिन, कोरोना योद्धाओं को पांच हजार की सहायता मिलेगी, ड्रोन निगम बनेगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के गुरुवार को 600 दिन पूरे हो गए। इस दौरान चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल समेत पूरी कैबिनेट के साथ पत्रकारों से बात की और भविष्य का रोडमैप पेश किया।  
पढ़ें पूरी खबर...

टीकरी बॉर्डर पर युवती से दुष्कर्म का मामला: हरियाणा सरकार ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका का किया विरोध
टीकरी बॉर्डर पर कोरोना से मरने वाली पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अंकुर की अग्रिम जमानत का बुधवार को हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में विरोध किया। हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल दीपक सभरवाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। 

पढ़ें पूरी खबर...

अब हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा उपचार, हर जिले में होगी अस्पताल की व्यवस्था
हरियाणा में सड़क हादसों में घायल बेसहारा गोवंश के उपचार और देखभाल के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग सभी जिलों में एक-एक अस्पताल की व्यवस्था करेगा। इस अस्पताल में केवल चोटिल गोवंश का उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात बुधवार को यहां हरियाणा गोसेवा आयोग की समीक्षा बैठक में कही। 
पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों का वेतन बढ़ाया 
पिछले आठ वर्षों से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे प्रदेश में कार्यरत लगभग 4500 कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। सरकार ने पहली अप्रैल से इनका वेतन तो बढ़ा दिया है लेकिन अनुबंध नहीं बढ़ाया है। कंप्यूटर टीचर्स को पहले 15 हजार और लैब सहायकों को 9 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था। अब इन्हें 18000 और 12000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed