फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hospitals to be set up for the treatment of cows injured in road accidents in Haryana

हरियाणा सरकार की पहल: अब हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा उपचार, हर जिले में होगी अस्पताल की व्यवस्था

Thu, 17 Jun 2021 01:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 01:49 AM IST
सार

हरियाणा में अब सड़क हादसों में चोटिल होने वाले गोवंश को सरकार इलाज मुहैया कराएगी। प्रदेश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक अस्पताल की व्यवस्था होगी। इन अस्पतालों में सिर्फ गोवंश का इलाज किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोसेवा आयोग की समीक्षा बैठक में यह अहम निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Hospitals to be set up for the treatment of cows injured in road accidents in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में सड़क हादसों में घायल बेसहारा गोवंश के उपचार और देखभाल के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग सभी जिलों में एक-एक अस्पताल की व्यवस्था करेगा। इस अस्पताल में केवल चोटिल गोवंश का उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात बुधवार को यहां हरियाणा गोसेवा आयोग की समीक्षा बैठक में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर किसी एक अस्पताल में गोवंश के उपचार व देखभाल की समर्पित व्यवस्था होनी चाहिए। यहां पर कम से कम 50 गोवंश को रखने की व्यवस्था करें। अगर यह व्यवस्था किसी अस्पताल में संभव न हो तो आस-पास एक गोशाला में भी यह अस्पताल स्थापित कर सकते हैं। जहां उपचार की व्यवस्था सरकारी पशु चिकित्सक की देखरेख में होगी।
विज्ञापन


गोशालाओं को जारी होने वाला अनुदान गोसेवा आयोग की अनुशंसा पर दिया जाए। उन्होंने गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है, जिससे कि गोशालाओं की आमदनी बढ़ सके। गोशालाओं को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने को भी योजना तैयार करें। आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने आयोग के विभिन्न कार्यों की मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 331 गोशालाओं में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं, 229 में सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed