फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government increased salary of computer teachers and lab assistants from April 1

हरियाणा: सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों का वेतन बढ़ाया, जानें- अब महीने में मिलेगी कितनी रकम

Thu, 17 Jun 2021 02:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 02:14 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कार्यरत 4500 कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों को वेतन वृद्धि का तोहफा दिया। सरकार ने एक अप्रैल से इनका वेतन बढ़ा दिया है। अब कंप्यूटर टीचर को प्रतिमाह 18000 और लैब सहायक को 12000 रुपये मिलेंगे। हालांकि चिंता की बात यह है कि सरकार ने इनका अनुबंध नहीं बढ़ाया है।

विज्ञापन
Haryana government increased salary of computer teachers and lab assistants from April 1
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले आठ वर्षों से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे प्रदेश में कार्यरत लगभग 4500 कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। सरकार ने पहली अप्रैल से इनका वेतन तो बढ़ा दिया है लेकिन अनुबंध नहीं बढ़ाया है। कंप्यूटर टीचर्स को पहले 15 हजार और लैब सहायकों को 9 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था। अब इन्हें 18000 और 12000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

विज्ञापन


31 मई को इन कर्मचारियों का अनुबंध समाप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने काफी पहले इनका वेतन बढ़ाने की घोषणा कर दी थी, मगर उसमें कुछ पेंच फंस गया। कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बलराम धीमान ने बताया कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों का अनुबंध 31 मई को समाप्त हो चुका है, इसे भी बढ़ाया जाए। हर साल सरकार जून महीने में वेतन नहीं देती है, जिसके चलते अनुबंध को जुलाई में फिर से बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी से कर्मचारियों को राहत मिली है। इसके लिए एसोसिएशन मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती है। उनकी मांग है कि गर्मी और सर्दियों की छुट्टियों का वेतन न काटकर अनुबंध 12 महीने का किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed