फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A Man burned alive in kisan protest site at Bahadurgarh of Haryana 

किसान आंदोलन में बर्बरता: ग्रामीण को पहले शराब पिलाई, फिर शहीद का नाम देकर जिंदा जला दिया

Thu, 17 Jun 2021 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 01:22 PM IST
सार

इस संबंध में पहले संदीप और कृष्ण के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मगर मौत होने के बाद  हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
A Man burned alive in kisan protest site at Bahadurgarh of Haryana 
बहादुरगढ़ में अस्पताल के बाहर खड़े ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहादुरगढ़ के बाईपास पर गांव कसार के निकट आंदोलनकारी किसानों के पड़ाव में गए गांव कसार के एक व्यक्ति के शरीर पर तेल उड़ेलकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की कुछ घंटों बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जींद जिले के एक आंदोलनकारी पर तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। घटनास्थल पर आरोपी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दो आंदोलनकारी किसानों सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने रोष स्वरूप नागरिक अस्पताल के बाहर शव रखकर शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने, एकमात्र पुत्र की पढ़ाई का इंतजाम करवाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि गांव के पास से आंदोलनकारियों को स्थानांतरित किया जाए। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव कसार निवासी मदन लाल ने बताया कि उसका भाई मुकेश बुधवार शाम घर से घूमने निकला था और गांव के साथ ही पड़ाव डाले बैठे किसान आंदोलनकारियों के पास पहुंच गया। मदन ने बताया कि रात करीब नौ बजे घटनास्थल के निकट स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने उसको बताया कि उसके भाई पर तेल उड़ेलकर आंदोलनकारियों ने जान से मारने की नीयत से आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 वह तुरंत अपने गांव के पूर्व सरपंच टोनी को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो मुकेश गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। उसे तत्काल नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मुकेश 90 फीसदी झुलसा हुआ था। यहां उपचार के दौरान मुकेश ने बताया कि आंदोलन में सफेद कपड़े पहने हुए कृष्ण नामक व्यक्ति ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे मुकेश को सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, परिजन उसे ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल लेकर गए जहां दो-तीन घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। आरोपी कृष्ण जींद जिले के गांव रायचंदवाला का रहने वाला है।

सूचना मिलने पर डीएसपी पवन कुमार, सेक्टर-6 थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। गुरुवार सुबह काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में इकट्ठे हो गए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर तीन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में पहले संदीप और कृष्ण के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मगर ग्रामीण मुकेश की मौत होने के बाद हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।

अस्पताल में जुटी ग्रामीणों की भीड़, दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम लगाया
उधर, पोस्टमार्टम होने तक नागरिक अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पोस्टमार्टम होने के बाद शव मिला तो ग्रामीणों ने शव को नागरिक अस्पताल के बाहर रख दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम लगा दिया। गांव के पूर्व सरपंच टोनी ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने, एकमात्र पुत्र की पढ़ाई का इंतजाम करवाने और पीड़ित परिवार को गुजारे के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही कहा कि गांव के पास आंदोलनकारियों की भीड़ रहने से ग्रामीणों को कई प्रकार की कठिनाई हो रही है। आंदोलन में शामिल कई व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। बहुत ऊंची आवाज में डीजे बजाते हैं इसलिए आंदोलनकारियों को यहां से हटाया जाए। 

वाहन चालक था मुकेश

करीब 42 साल का मुकेश वाहन चालक था। वह 10 साल की एक बेटी का पिता था। मुकेश के भाई मदन ने बताया कि आरोपियों ने मुकेश को बार-बार ये कहा कि तू शहीद हो जा। मृत्यु से पहले मुकेश ने दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आंदोलनकारियों को नामजद और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव वालों का कहना है कि आंदोलन में शहीद होने का नाम लेकर मुकेश पर तेल छिड़का गया और फिर आग लगाई गई। हत्यारोपी अभी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के कारणों का सही खुलासा नहीं हो पाया। 

डीसी और एसपी मौके पर पहुंचे
दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम लगाए बैठे ग्रामीण अपनी मांगों के लिए अड़े रहे तो झज्जर से उपायुक्त श्यामलाल पूनिया और पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। गांव वालों की मांगों पर उन्होंने कहा कि प्रशासन इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। प्रशासन के इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को उठाकर जाम खोला और गांव ले जाकर मृतक की अंत्येष्टि की। 

ग्रामीण को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
किसान आंदोलनकारी कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कृष्ण को गुरुवार दोपहर से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। देर शाम को जिला पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने कृष्ण को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि कृष्ण जींद जिले के गांव रायचंद वाला का निवासी है। कृष्ण को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed