फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 14 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद के बद्दोवाल टोल पर धरना खत्म, राम रहीम से पूछताछ करने सुनारिया जेल पहुंची एसआईटी

Tue, 14 Dec 2021 05:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

किसान नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि किसानों ने आंदोलन समाप्त नहीं स्थगित किया है। 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होगी और इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
Haryana Top News 14 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में भाई व भाभी समेत 12 लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को महिला थाना पुलिस ने सोमवार को एससी-एसटी एक्ट मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसको अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया गया। सफीदों के वार्ड नंबर 10 निवासी सुनील गहलावत ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया था कि छह सितंबर 2020 को आरोपी युवती रेखा धीमान, उसके भाई संदीप उर्फ सैंडी और पिता जिले सिंह ने षड्यंत्र रचकर उसके और अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज करवाया था। उस मामले में एसपी जींद ने एसआईटी टीम का गठन करके इसकी जांच एएसपी अजीत सिंह शेखावत, डीएसपी सफीदों से कराई थी। जांच में सभी आरोप झूठे पाए गए। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


जींद: बद्दोवाल टोल पर धरना खत्म, गुरनाम चढ़ूनी ने कहा-हमारा आंदोलन समाप्त नहीं स्थगित हुआ है

किसानों की दिल्ली की सीमाओं से वापसी के बाद मंगलवार को जींद में बद्दोवाल टोल प्लाजा पर धरना समाप्त कर दिया गया। वहीं खटकड़ टोल पर भी कार्यक्रम चल रहा है। इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी, जोगेंद्र सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह, रवि आजाद और अभिमन्यु कोहाड़ सहित कई अन्य लोगों ने शिरकत की।  बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसान नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि किसानों ने आंदोलन समाप्त नहीं स्थगित किया है। 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग होगी और इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर: एनएच-44 के रास्ते 16 से वाहनों का आवागमन शुरू करने की तैयारी, निर्माण कार्य के लिए मांगी जाएगी सुप्रीम कोर्ट की इजाजत

कुंडली-सिंघु बॉर्डर से किसानों की घर वापसी के बाद नेशनल हाईवे-44 से वाहनों का आवागमन जल्द चालू कराना प्रशासन व एनएचएआई के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। एनजीटी की तरफ से निर्माण कार्यों पर लगाया गया प्रतिबंध इसमें बड़ी बाधा बन गया है। ऐसे में डीसी ने अधिकारियों संग निरीक्षण करने के बाद निर्णय लिया है कि एनएचएआई के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट से कुंडली क्षेत्र में पूरी तरह से खस्ताहाल हुई करीब 800 मीटर सड़क का निर्माण करने की इजाजत मांगी जाएगी। प्रशासन 16 दिसंबर तक वाहनों का आवागमन शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


बेअदबी मामला: गुरमीत राम रहीम से सवाल करने फिर सुनारिया जेल पहुंची एसआईटी, दूसरी बार होगी पूछताछ

फरीदकोट के बेअदबी मामले में सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से पूछताछ के लिए मंगलवार सुबह आईजी सुरेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की एसआईटी फिर रोहतक पहुंची। सुबह लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर सात गाड़ियों में पंजाब पुलिस के 20-25 जवान सुनारिया जेल पहुंचे हैं। टीम में आईजी के अलावा डीएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, इंस्पेक्टर दलबीर सिंह सीआईए नवांशहर, इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन एसएचओ बाजा खाना और इंस्पेक्टर हरभजन सीआईए शामिल हैं। इससे पहले एसआईटी ने 9 नवंबर को राम रहीम से पूछताछ की थी, लेकिन जांच टीम उस दौरान मिले जवाबों से संतुष्ट नहीं थी। पढ़ें विस्तृत खबर...

हाईकोर्ट की टिप्पणी: मुस्लिमों में यौन परिपक्वता के बाद विवाह वैध, लेकिन यह बाल विवाह निषेध अधिनियम से बचने का आधार नहीं  

एक प्रेमी जोड़े की सुरक्षा याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी अहम फैसले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुसार यौवन परिपक्वता के बाद विवाह वैध होता है, लेकिन यह बाल विवाह निषेध अधिनियम से बचने का आधार नहीं हो सकता। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम का कानून किसी भी धर्म को छूट नहीं देता है। हालांकि हाईकोर्ट ने विवाह योग्य आयु न होने पर भी प्रेमी जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा: 95 फीसदी डीआरओ, तहसीलदार-नायब तहसीलदार छिपा रहे संपत्ति, वित्तायुक्त ने पत्र लिख दी ये चेतावनी

हरियाणा के जिलों में तैनात 95 फीसदी जिला राजस्व अधिकारी यानि डीआरओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी संपत्ति छिपा रहे हैं। इन्होंने सरकार को 2020- 21 में भरी अपनी आयकर रिटर्न की कॉपी अभी तक नहीं सौंपी है। इन अधिकारियों को बार-बार स्मरण पत्र भी भेजे गए, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अब 10 दिन में अगर ये अफसर सरकार को अपनी आईटीआर नहीं भेजते हैं, तो इन्हें चार्जशीट कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed