फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM Manohar Lal counted the achievements of the government On Haryana Day

हरियाणा दिवस विशेष: सीएम मनोहर लाल बोले-मिलकर रहेगा एसवाईएल का पानी, हर जिले में बनाएंगे मेडिकल कॉलेज

Mon, 01 Nov 2021 01:28 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 01:28 PM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सरकार के सात और प्रदेश के 55 साल पूरे होने पर चंडीगढ़ में अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। प्रेस कांफ्रेंस में सीएम ने कहा कि हरियाणा को आगे ले जाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने किसी भी कमी को दबाने के बजाय इसे उजागर किया है। प्रदेश को एसवाईएल का पानी मिलकर रहेगा। यह उसका हक है।

विज्ञापन
CM Manohar Lal counted the achievements of the government On Haryana Day
प्रेस कांफ्रेंस में नीतियों का बखान करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के 55 वर्ष पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उनके मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि एसवाईएल को पंजाब-हरियाणा में राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए। प्रदेश को अपने हक का पानी मिलकर रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। अब कोर्ट को नहर निर्माण को लेकर अवॉर्ड सुनाना है। कभी भी इसे सुनाया जा सकता है। हमें पानी मिलकर रहेगा। जल प्रबंधन को लेकर उनकी सरकार बेहतर काम कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अच्छी खबर: रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, अंबाला मंडल में 6 से 8 गुना घटेगी पार्किंग फीस 
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा करने वालों को नहीं बख्शेंगे
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में पेपर लीक और नौकरियों में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह को जड़ से खत्म करने का काम किया है। इससे पहले भी पेपर लीक होते रहे हैं, लेकिन इनको दबा दिया जाता था। हमने ऐसा नहीं किया, आरोपियों को पकड़ा है। हर गलत कार्य को उनकी सरकार उजागर करने का काम करेगी। हर साल सीईटी की परीक्षा अब ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर में जल पहुंचाने का लक्ष्य
अपनी सरकार के 7 साल के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि इस दौरान कठिन दौर भी आए। उनसे कम से कम नुकसान में निपटे। समस्याओं को कालीन के नीचे नहीं छुपा सकते। उनका समाधान करना ही होगा। क्योंकि गंदगी से बदबू तो आएगी ही, इसलिए समस्याओं से निपटना जरूरी है। 25 दिसंबर तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। 18 जिलों में काम पूरा हो चुका है। साढ़े 29 लाख घरों में अब तक पानी पहुंचाया जा चुका है। प्रदेश में कुल 31 लाख घर हैं।


ये भी पढ़ें-सोनीपत में बड़ा हादसा: खेवड़ा गांव के पास 12वीं कक्षा के दो छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

हरियाणा की खेल पॉलिसी के दूसरे भी कायल
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य हर साल 2000 डॉक्टर तैयार करने का है। अभी 1685 एमबीबीएस सीटें प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं। इन्हें बढ़ाकर 2500 किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज 7 साल में 7 से बढ़ाकर 13 किए गए हैं। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बने, इस दिशा में काम कर रहे हैं। हरियाणा की खेल पॉलिसी को लेकर दूसरे राज्य भी हमारी नीति का अनुसरण कर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-किसानों में चर्चा, दिवाली से पहले उन्हें उठा सकती है सरकार: चढूनी बोले- ऐसी कोशिश की तो मोदी के दरवाजे पर मनाएंगे दिवाली

250 कैदियों की सजा माफ
सीएम ने इस दौरान एलान किया कि 250 कैदियों की छह माह तक की सजा माफ कर दी गई है। जघन्य अपराधियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। आज से ही कैदियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। डीसी रेट अब निगम रेट कहलाएगा। नए सिरे से शहरों के हिसाब से रेट तय किए जाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क खोला जाएगा। अगले साल से हर जिले में साइबर थाना भी सरकार खोलने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed