{"_id":"617f5ee4b75ca268753a9146","slug":"governor-bandaru-dattatreya-congratulated-the-people-on-haryana-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा दिवस विशेष: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी 55 वर्ष पूरे होने पर बधाई, कहा-कई क्षेत्रों में सबसे आगे है प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा दिवस विशेष: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी 55 वर्ष पूरे होने पर बधाई, कहा-कई क्षेत्रों में सबसे आगे है प्रदेश
Mon, 01 Nov 2021 08:59 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:59 AM IST
सार
हरियाणा ने एक नवंबर को अपने स्थापना दिवस पर 55 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेशवासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से आज हरियाणा देश में कई क्षेत्रों में दूसरे प्रदेशों से आगे निकल गया है। निरंतर तेजी से विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विभिन्न क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है। यह प्रदेशवासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से संभव हो पाया है। हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए ऊंचाई की और बुलंदियों को छू रहा है। सर्वाधिक प्रगतिशील राज्यों में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास करते हुए हरियाणा ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा दिवस: मैं 55 साल का हुआ, प्रगति के पथ पर अग्रसर हूं, लेकिन ये कसक अब भी बाकी
विज्ञापन
किसानों के लिए कई योजनाएं हुईं शुरू
अपनी प्रगतिशील सामाजिक व आर्थिक नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य देश की अर्थव्यवस्था और प्रजातांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हरियाणा में सबका-साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के आधार पर अंतोदय की कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल, ‘भावान्तर भरपाई योजना’, ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ जैसी कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनसे किसानों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 106.62 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 98.63 रुपये बिक रहा डीजल
प्रदेश में आकर्षक बुनियादी सुविधाएं
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में आकर्षक बुनियादी सुविधाएं हैं। आज देश जब भारतीय स्वतंत्रता का ‘अमृत महोत्सव’ मना रहा है, तो हरियाणा ने प्रदेश के चहुमुखी विकास के साथ-साथ स्वाभिमान, स्वायत्तता, संरक्षण, शिक्षा, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वामित्व, समाधान और सुशासन को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने हरियाणा दिवस पर सभी के जीवन में नए उत्साह और खुशियों का संचार की कामना की।