फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 08 July 2021

हरियाणा: दसवीं ओपन का रिजल्ट जारी और गहराया बिजली संकट... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Thu, 08 Jul 2021 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने यूपी से पहले मिशन पंजाब शुरू करके किसान संगठनों के नेताओं को चुनाव लड़ने की तैयारी करने की सलाह दी है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब के संगठनों ने तुरंत आगे आकर इसका विरोध कर दिया और इसे उस नेता की निजी सोच बताते हुए चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं होने की बात कही है। 

विज्ञापन
Haryana Top News 08 July 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान गुरुवार को ईंधन की बढ़ती कीमत के विरोध में सड़क पर उतर आए। सुबह 10 से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक चला। वहीं भीषण गर्मी और धान की रोपाई के कारण हरियाणा में बिजली की मांग में बड़ा इजाफा हुआ है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं ओपन का रिजल्ट, यहां देखें परीक्षा परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से गुरुवार को दसवीं ओपन कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। दोपहर 2:30 बजे बोर्ड परिसर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। बोर्ड चेयरमैन प्रोफेसर जगबीर सिंह व सचिव राजीव प्रसाद ने रिजल्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...   
 
हरियाणा में बिजली संकट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची मांग, पहाड़ी राज्यों से उधार बिजली वापस मांगी, खरीद भी शुरू
भीषण गर्मी और धान की रोपाई के कारण हरियाणा में बिजली की मांग में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले साल के मुकाबले राज्य में बिजली खपत में 40 फीसदी और मांग में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में अब बिजली विभाग ने पहाड़ी राज्यों को पावर बैंकिंग के तहत सर्दियों में उधार दी गई 250 मेगावाट बिजली प्रतिदिन वापस लेना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

प्रदर्शन: ईंधन के बढ़ते दामों के विरोध में सड़कों के किनारे डटे किसान 
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान गुरुवार को ईंधन की बढ़ती कीमत के विरोध में सड़क पर उतर आए। सुबह 10 से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक चला। किसान अपने स्कूटर, बाइक, ट्रैक्टर, कार, बस, ट्रक व खाली गैस सिलिंडर के साथ विरोध के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे।
पढ़ें पूरी खबर...   

किसान आंदोलन में मतभेद: गुरनाम चढ़ूनी ने कहा-पंजाब में चुनाव लड़ें किसान, पंजाब के संगठनों का जवाब-ऐसा कोई इरादा नहीं
किसानों का मिशन यूपी और पंजाब अभी शुरू भी नहीं हुआ है और उनको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में मतभेद सामने आने लगा है। जहां संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने यूपी से पहले मिशन पंजाब शुरू करके किसान संगठनों के नेताओं को चुनाव लड़ने की तैयारी करने की सलाह दी है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब के संगठनों ने तुरंत आगे आकर इसका विरोध कर दिया और इसे उस नेता की निजी सोच बताते हुए चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं होने की बात कही है। 

पढ़ें पूरी खबर...   

हरियाणा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को किसानों ने दिखाए काले झंडे, धनखड़ के काफिले ने लिया यू टर्न
हिसार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाए। किसानों को देखकर धनखड़ का काफिला करीब 200 मीटर पहले ही यू टर्न लेकर चला गया। कुछ किसानों ने काफिले का पीछा करने का प्रयास भी किया। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
पढ़ें पूरी खबर...   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed