फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers Protest against BJP Haryana state President OP Dhankar in Hisar

हरियाणा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को किसानों ने दिखाए काले झंडे, धनखड़ के काफिले ने लिया यू टर्न

Thu, 08 Jul 2021 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 12:35 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए नेशनल हाईवे के बजाय अप्रोच रोड से हिसार जा रहे थे। किसानों को इसकी जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। 
 

विज्ञापन
Farmers Protest against BJP Haryana state President OP Dhankar in Hisar
किसानों को देखकर मुड़ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाए। किसानों को देखकर धनखड़ का काफिला करीब 200 मीटर पहले ही यू टर्न लेकर चला गया। कुछ किसानों ने काफिले का पीछा करने का प्रयास भी किया। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को गुरुवार को हिसार आना था। धनखड़ का काफिला सुबह करीब साढ़े 11 बजे हांसी-हिसार नेशनल हाईवे के बजाय हांसी से खरड़-मय्यड़ होते हुए निकल रहा था। किसानों को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद कुछ किसान गांव खरड़ में एकत्र हो गए। जब ओपी धनखड़ का काफिला 200 मीटर दूर था तो किसानों ने काले झंडे फहराने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन



किसानों को सड़क पर देखकर काफिले की गाड़ियां एकदम वापस मुड़ गई। कुछ किसानों ने दौड़ते हुए काफिले के नजदीक तक जाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। काफिले की और दौड़ते किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद किसानों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती कीमतों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान गुरुवार को ईंधन की बढ़ती कीमत के विरोध में सड़क पर उतर आए। सुबह 10 से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक चला। किसान अपने स्कूटर, बाइक, ट्रैक्टर, कार, बस, ट्रक व खाली गैस सिलिंडर के साथ विरोध के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे। महंगाई के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ और सीटू भी प्रदर्शन में शामिल हुआ। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, युद्धवीर सिंह, जगजीत सिंह दल्लेवाल, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जो समाज के हर वर्ग को प्रभावित करता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed