रोहतक से पटना के लिए रवाना होगी पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन, मुख्यमंत्री खट्टर ने मांगी हैं चार ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि हरियाणा से अभी तक कोई भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन नहीं चली है। दूसरे मुख्यमंत्रियों की तरह प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी रेल मंत्रालय से कई गाड़ियों की मांग की है। इस कड़ी में पहली गाड़ी रोहतक रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
गाड़ी के सभी 24 कोच रोहतक स्टेशन पर पहुंच चुके हैं। इस ट्रेन में करीब 12 सौ लोगों को बैठाया जाएगा। रोहतक जिला प्रशासन ने पटना जाने वाले मजदूरों की सूची तैयार कर ली है। सूत्रों का कहना है कि यह गाड़ी रविवार की देर रात रवाना की जा सकती है।
अगर शाम को यह गाड़ी रवाना की जाती है तो स्टेशन के आसपास ऐसे मजदूरों की भीड़ एकत्रित हो सकती है, जिनका अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।
मनोहरलाल सरकार ने हरियाणा में फंसे दूसरे राज्यों के मजदूरों को उनके प्रदेश में भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही, दूसरे राज्यों में अगर हरियाणा का कोई विद्यार्थी, पर्यटक या अन्य कामधंधे वाला कोई व्यक्ति फंसा है तो उसे भी वापस लाया जाएगा।
इसके लिए हर जिले में एक विशेष सेल बनाया गया है। एक नोडल अधिकारी भी तैनात किया गया है। यह नोडल अधिकारी उस राज्य के नोडल अधिकारी से बात करेगा, जहां ट्रेन पहुंचेगी। हरियाणा सरकार ये आवेदन ऑन लाइन भी ले रही है।
इसके लिए एक वेब पेज तैयार किया गया है। दूसरे राज्यों में जाने के इच्छुक प्रवासी श्रमिक इस पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।