फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Major health hazard in Jhajjar: 2 quintals of adulterated paneer seized from a pickup truck

झज्जर में सेहत से बड़ा खिलवाड़: पिकअप से 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद, पुलिस ने मौके पर कराया नष्ट

Fri, 04 Sep 2026 11:09 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 04 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि झज्जर जिले में पिछले कुछ समय से नकली पनीर सप्लाई करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। इससे पहले भी जितनी पिकअप गाड़ियां पकड़ी गई थीं, लैब जांच में उन सभी के सैंपल फेल पाए गए थे।

विज्ञापन
Major health hazard in Jhajjar: 2 quintals of adulterated paneer seized from a pickup truck
झज्जर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शहर के व्यस्त बीकानेर चौक के पास नाकेबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से करीब आधा दर्जन नीले ड्रम बरामद हुए, जिनमें लगभग 2 क्विंटल (200 किलोग्राम) नकली व मिलावटी पनीर भरा हुआ था।

विज्ञापन


केमिकल और सोयाबीन से बनाया जा रहा था 'जहर'
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पनीर दूध से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक केमिकल पाउडर, सोयाबीन और घटिया तेल के मिश्रण से तैयार किया गया था। त्योहारों और मांग के सीजन को देखते हुए इस सिंथेटिक पनीर को स्थानीय बाजारों और ढाबों पर खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


सैंपलिंग के बाद तुरंत कराया गया नष्ट
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत तुरंत पनीर के कानूनी सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब भिजवाया। मिलावट की गंभीरता और स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुए पुलिस ने अपनी सीधी निगरानी में पूरे दो क्विंटल पनीर को गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबाकर नष्ट (Destroy) करवा दिया, ताकि यह किसी भी सूरत में बाजार में न पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए पिछले सभी मामलों में सैंपल फेल
पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि झज्जर जिले में पिछले कुछ समय से नकली पनीर सप्लाई करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। इससे पहले भी जितनी पिकअप गाड़ियां पकड़ी गई थीं, लैब जांच में उन सभी के सैंपल फेल पाए गए थे। पुलिस अब पिकअप चालक और सप्लायर से पूछताछ कर इस गिरोह के मुख्य सरगना और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed