फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अॅाटो चालक की हत्या में आरोपी पहुंचे जेल

अॅाटो चालक की हत्या में आरोपी पहुंचे जेल

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। देवीलाल नगर कॅालोनी में अॅाटो चालक की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया है। बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। उल्लेेखनीय है कि फिरोज गांधी कॉलोनी के कुलदीप (19) पुत्र राजबीर को उसके दोस्तों ने जेब से पैसे निकालने पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया था। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी इंद्र व जाकिर निवासी देवीलाल कॅालोनी को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद खून से सने कपड़े व वारदात में प्रयोग ईंट बरामद कर ली है। पूछताछ में जाकिर ने बताया कि वह भी कुलदीप के साथ अॅाटो चलाता था। तीनों मंगलवार की रात नौ बजे साथ बैठकर ताश खेल रहे थे। इस दौरान जेब से 500 रुपये निकालने पर उनके बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। इसी दौरान जाकिर ने इंद्र के साथ कुलदीप के सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed