फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Won the Under-14 and Under-17 cricket championships

Fatehabad News: अंडर-14 व 17 क्रिकेट चैंपियनशिप जीती

Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Won the Under-14 and Under-17 cricket championships
फतेहाबाद में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए आयोजक स्त्रोत स्कूल
फतेहाबाद। सेठ बद्री प्रसाद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की अंडर-14 और अंडर-17 क्रिकेट टीमों ने ब्लॉक स्तरीय एसजीएफआई क्रिकेट टूर्नामेंट के दोनों खिताब जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों वर्गों में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में एसबीपी डीएवी ने स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाफ पांच ओवर में 50 रन बनाए। गेंदबाजों ने लक्ष्य का सफल बचाव करते हुए टीम को 18 रन से जीत दिलाई। फाइनल में आरपीएस बहबलपुर की टीम पांच ओवर में 30 रन ही बना सकी। जवाब में एसबीपी डीएवी के सलामी बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में एसबीपी डीएवी ने सैनिक स्कूल, खारा खेड़ी के खिलाफ पांच ओवर में 87 रन बनाए और 63 रन से जीत दर्ज की। फाइनल में टीम ने पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के सामने 74 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पायनियर कॉन्वेंट की टीम 31 रन ही बना सकी और एसबीपी डीएवी ने 43 रन से ब्लॉक चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में आगम कम्बोज ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक बनाई। अंडर-17 वर्ग में दिलमाही तूर ने पूरे टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्राचार्या सुनीता मदान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed