फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women took command of Pakka Morcha in Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद में महिलाओं ने संभाली पक्का मोर्चा की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women took command of Pakka Morcha in Fatehabad
फतेहाबाद लघु सचिवालय के बाहर किसान पक्का मोर्चा पर बैठी महिलाएं।
फतेहाबाद। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के मुआवजे की मांग को लेकर 18 अगस्त से डीसी दफ्तर के बाहर किसानों जारी रहा। पक्का मोर्चा की कमान रविवार को महिलाओं के हाथों में रही। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पक्का मोर्चा स्थल पर पहुंची और सरकार की किसान व महिला विरोधी नीतियों पर रोष जताते हुए जमकर कोसा। रविवार को पड़ाव में फतेहाबाद के साथ-साथ हिसार, आदमपुर, रतिया, भूना व टोहाना खंड से भी काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान संदीप कौर, कमलजीत कौर, जसप्रीत कौर व शमिंद्रपाल कौर ने संयुक्त रूप से की। हिसार से जिला प्रधान बिमला तरड़ अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचीं। किसान पिछले 10 दिनों से लघु सचिवालय के मेन गेट पर पड़ाव डाले बैठे हैं। पड़ाव पर भी रोजाना किसानों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को महिलाओं द्वारा पड़ाव पर बैठे किसानों के लिए छोले, हलवा-पूरी का लंगर भी चलाया गया।
विज्ञापन


रविवार को पड़ाव को संबोधित करते हुए फतेहाबाद जिला प्रधान संदीप कौर व हिसार जिला प्रधान बिमला तरड़ ने प्रदेश की मनोहर लाल सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार लागू की जा रही किसान विरोधी नीतियों ने किसानों की पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया है। बाढ़ के कारण फतेहाबाद जिले में लाखों एकड़ भूमि पर खड़ी फसल नष्ट होने से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है वहीं खेतों में बनी ढाणियां, मकान व ट्यूबवेल भी पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। किसानों को राहत देने के बजाय उसके विधायक विधानसभा में झूठ बोल रहे हैं कि खेतों में बाढ़ का पानी नहीं है।
विज्ञापन

ये नेता पहले भी केवल फोटो खिंचवाने के लिए बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते थे और अब उन्हें खेतों में जाकर देखना चाहिए कि खेतों में आज भी कितना पानी जमा है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार पहले दिन से किसानों को आर्थिक सहायता का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कभी पोर्टल तो कभी वेरिफिकेशन के नाम पर किसानों को लगातार टरकाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से बाढ़ पीड़ित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा, खराब ट्यूबवेल व मकानों का उचित मुआवजा देने, बिजली बिल व कर्ज के ब्याज माफ करने सहित अन्य सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। पड़ाव को सुदेश कुमार, कृष्णा बैनीवाल, बाला देवी, सुखविन्द्र कौर पिलछिया़, वीरपाल कौर, दर्शना, भुगानी देवी सहित काफी महिलाओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संयुक्त किसान मोर्चा का पड़ाव भी जारी
लघु सचिवालय के बाहर पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना रविवार को लगातार 12वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता भट्टू किसान सभा के प्रधान मास्टर हनुमान और किसान यूनियन खेती बचाओ के जिला प्रधान राजविंद्र सिंह चहल ने की और संचालन मास्टर राजेंद्र बाटू किसान सभा ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों के चुने हुए जनप्रतिनिधि का काम लोगों की दुख तकलीफों को विधानसभा और लोकसभा में उठा कर सरकार के माध्यम से हल करवाने का होता है, परंतु बड़े दुख की बात है कि फतेहाबाद के विधायक विधानसभा में कहते हैं कि फतेहाबाद इलाके में कहीं भी कोई समस्या ही नहीं है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल उल्ट है। फतेहाबाद बाईपास के पास लगते बड़े इलाके में कई गांवों में सैकड़ों एकड़ में अभी भी बाढ़ का दो से तीन फुट तक जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed