फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women stole goods worth thousands of rupees from a shop, the incident was captured on CCTV

Fatehabad News: दुकान से हजारों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गई महिलाएं, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Tue, 13 Jan 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women stole goods worth thousands of rupees from a shop, the incident was captured on CCTV
सीसीटीवी में कैद महिला चोर। स्त्रोत- सोशल मीडिया।
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित राधा रमन इंटरप्राइज से सोमवार अपराह्न करीब 3:30 बजे दो महिलाएं, दो बच्चों के साथ आईं और हजारों रुपये कीमत का सामान चुरा ले गई। चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक अनुराग गर्ग ने सामान चोरी की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


दुकान मालिक अनुराग गर्ग ने बताया कि दोनों महिलाएं सिर पर लगाई हुई टोपी से अपना चेहरा छुपाने का प्रयास भी करती हैं। एक महिला बच्चे के साथ सामने वाले काउंटर के पास खड़ी रहती और उसका बच्चा उससे ईयर वॉर्म चुराकर देता और महिला उसे अपनी शाल में छिपा लेती है। वहीं दूसरी महिला आगे से एक गर्म जैकेट चुरा लेती है।
विज्ञापन


दुकानदार के अनुसार कुछ समय बाद एक 14 से 15 साल की लड़की आती है जो एक अलग से इयर वॉर्म चुरा लेती है और उसे दुकान में रखे लिफाफे में डालती है। उसने बताया कि आरोपी करीब 2000 रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। वहीं दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed