{"_id":"672cdc640bb6fdf591079baf","slug":"women-police-station-in-charge-raided-cafes-and-restaurants-in-ratia-fatehabad-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: महिला थाना प्रभारी ने कैफे व रेस्टोरेंट पर की छापेमार कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: महिला थाना प्रभारी ने कैफे व रेस्टोरेंट पर की छापेमार कार्रवाई
Thu, 07 Nov 2024 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2024 08:57 PM IST
सार
महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने कहा कि यह रूटीन जांच का कार्य है। कोई अवांछित गतिविधि नहीं पाई गई। वह निरीक्षण कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के रतिया में महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने वीरवार दोपहर बाद अपनी टीम के साथ रतिया के नए बस स्टैंड के पीछे पालिका मार्केट में बने कैफे और रेस्टोरेंट पर छापे मारे। इस दौरान उन्हें कोई आपत्तिजनक कार्य नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने कैफे संचालकों को नियमों के पालन की चेतावनी दी।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिहाग को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नए बस स्टैंड रतिया के पीछे पालिका मार्केट में कुछ कैफे और रेस्टोरेंट पर अवांछित कार्य हो रहे हैं। इसलिए वीरवार दोपहर बाद महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिहाग ने अचानक अपनी टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान छह कैफे और रेस्टोरेंट की जांच की गई।
बताया गया है कि पुलिस की कार्रवाई से पहले ही वहां मौजूद कई प्रेमी जोड़े वहां से भाग गए। इसके बाद पुष्पा ने कैफे संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह नियम अनुसार अपने कार्य करें। अगर कोई भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलने पर रतिया शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।