फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team had the street carts removed from Hans Market, but they were set up again as soon as the team left

Fatehabad News: टीम ने हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवाईं, जाते ही फिर से लगीं

Fri, 25 Sep 2026 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 25 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
The team had the street carts removed from Hans Market, but they were set up again as soon as the team left
फतेहाबाद के हंस मार्केट में रेहडियां हटाने की कार्रवाई करते हुए स्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। हंस मार्केट में रेहड़ी संचालकों और प्रशासन के बीच चल रही आंख-मिचौली थम नहीं रही है। प्रशासन की ओर से बार-बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद संचालक कुछ समय बाद फिर से सड़क किनारे रेहड़ियां लगा लेते हैं। इससे खासकर शाम के समय बाजार में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन

नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शुक्रवार को हंस मार्केट में संयुक्त अभियान चलाया। नगर परिषद के एसआई महेश और ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी कई रेहड़ियों को हटवाया गया और कुछ को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रेहड़ी संचालकों को दोबारा सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी जयसिंह का कहना है कि रेहड़ियों के खिलाफ स्थायी व्यवस्था बनाने के लिए नगर परिषद को लगातार सख्ती बरतनी होगी। पुलिस विभाग की तरफ से भी गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई
करीब पांच दिन पहले भी नगर परिषद और पुलिस की ओर से हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। उस दौरान रेहड़ियों को हटवाया गया लेकिन कार्रवाई के कुछ ही दिन बाद दोबारा उसी स्थान पर फिर लगनी शुरू हो गईं। शाम के समय खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी दौरान सड़क के दोनों ओर रेहड़ियां लगने से मार्ग संकरा हो जाता है। इससे दुपहिया और अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है तथा कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed