फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When illegal drinking water connections were started, the department received Rs 20 lakh revenue.

Fatehabad News: अवैध पेयजल कनेक्शन काटने शुरू किए तो विभाग को प्राप्त हुआ 20 लाख राजस्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
When illegal drinking water connections were started, the department received Rs 20 lakh revenue.
फतेहाबाद में पानी के अवैध कनेक्शन को काटते कर्मचारी।
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी के अवैध कनेक्शनों को लेकर सख्ती कर दी है। अवैध और डिफाल्टरों के पानी कनेक्शन कटने के डर से अब फाइलें तैयार करवाई जा रही है और बकाया बिलों को भुगतान किया जाने लगा है। इससे जनस्वास्थ्य विभाग की रिकवरी भी बढ़ गई है। सख्ती दिखाने के बाद विभाग को करीब 20 लाख रुपये की आमदनी हुई है।
विज्ञापन

विभाग ने पिछले करीब एक माह में ही अवैध और डिफाल्टरों को 120 नोटिस जारी किए हैं, इसके अलावा 35 कनेक्शन काटे गए हैं। शहर फतेहाबाद में ही फिलहाल 17 हजार में से 1310 कनेक्शन अवैध चल रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कनेक्शन धारक ही सबसे ज्यादा पानी की बर्बादी कर रहे हैं। हालात ये है कि अवैध कनेक्शनों के कारण वैध कनेक्शनों को पानी सप्लाई पूरी नहीं पहुंच रही है। इसके चलते अब सख्ती शुरू की गई है। डिफाल्टरों से रिकवरी को लेकर भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

35 अवैध कमर्शियल कनेक्शन काटे गए
जनस्वास्थ्य विभाग ने अवैध पानी के कनेक्शनों को लेकर 17 टीमों का गठन किया है। ये टीमें सर्वे कर रही है और अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस जारी कर रही है। विभाग अब तक 120 नोटिस जारी कर चुका है। इसके अलावा 35 अवैध कमर्शियल कनेक्शन काटे जा चुके हैं। शहर में बैंक, कंफेक्शनरी, होटल, हेयर सैलून, फास्ट फूड दुकानों के पर पानी के अवैध कनेक्शन चल रहे हैं। अब तक करीब 35 कनेक्शन विभाग काट चुका है। सोमवार को शहर के सिरसा रोड पर कई फास्ट फूड दुकानों के अवैध पानी कनेक्शन काटने की तैयारी है। विभाग इन्हें नोटिस भी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात हजार कनेक्शनों पर नहीं लगे मीटर
शहर में सात हजार पानी कनेक्शनों पर मीटर नहीं लगे हैं, विभाग इनसे दोगुना पानी बिल वसूल रहा है। शहर में पानी के 17351 कनेक्शन हैं, इसमें 10480 पर ही मीटर लगे हैं। पानी कनेक्शन पर मीटर लगे होने पर विभाग 60 रुपए महीना और बिना मीटर कनेक्शन पर 120 रुपए महीना वसूल रहा है।

कोट
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अवैध कनेक्शन धारकों पर सख्ती की जा रही है। नोटिस दिए जा रहे और फिर काटने की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कनेक्शन धारक ही सबसे ज्यादा पानी की बर्बादी करते हैं।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed