फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat will be lifted in goods train from Bhattu Kalan

Fatehabad News: भट्टू कलां से मालगाड़ी में होगा गेहूं का उठान

Wed, 13 Mar 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be lifted in goods train from Bhattu Kalan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भट्टू कलां। भट्टू कलां के साइलों में रेलवे गुड्स, गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से वर्चुअल माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम में सांसद सुनीता दुग्गल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अब भट्टू कलां से गेहूं का उठान मालगाड़ी द्वारा आसानी से हो सकेगा। इससे अनाज देश के किसी भी कोने में पहुंचाने में कम समय लगेगा और रेलवे को गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को देश के विभिन्न स्थानों पर 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि उन्होंने भट्टू क्षेत्र के लिए कई मांगें उठाई, जिसमें रेलवे स्टेशन का कायाकल्प भी शामिल है। भट्टू रेलवे फाटक से ओवरब्रिज तक रेलवे विभाग से सीमेंटेड सड़क का निर्माण पास करवा कर कार्य शुरू करवाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई ट्रेनों को हिसार से सिरसा तक बढ़वाने का कार्य करवाया है। इससे भट्टू क्षेत्र के साथ- साथ सिरसा क्षेत्र व आसपास के लोगों को भी इन गाड़ियों का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजपाल बैनीवाल, एडीएन आनंद स्वरूप, रेलवे यातायात नियंत्रक शशि प्रकाश, चरणजीत नागपाल, डीईईटी विपिन, पंचायत समिति उपाध्यक्ष बंसीलाल, स्टेशन अधीक्षक वासुदेव भगत, माल बाबू सुरेंद्र, रुलीराम, सरपंच प्रतिनिधि आशु गोयल, पूर्व चेयरमैन जसवंत माचरा, संजय इंदौरा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed