फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Weather will be dry from today, temperature will rise

Fatehabad News: आज से मौसम रहेगा खुश्क, बढ़ेगा पारा

Wed, 04 Jun 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Weather will be dry from today, temperature will rise
फतेहाबाद में छाए बादल। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील होने से बुधवार को दिनभर बादलवाही रही। वहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण जिले का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट होने के चलते रात को ठंड का अहसास होने लगा है। इससे बिजली की खपत में भी कमी दर्ज हुई है। फतेहाबाद शहर में जहां तीन लाख बिजली की खपत होती है। वहीं पिछले तीन साल से मात्र दो लाख बिजली यूनिट की खपत दर्ज हुई है। जिले में बार मई माह में तीन बार बारिश हुई है।
विज्ञापन

इस बार नौतपा के दौरान भी जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज नहीं हुआ। जबकि पिछले साल जिले में नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ था। वहीं कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि पिछले कई दिनों से ठंड होने से खरीफ की फसलों को लाभ मिला है। इससे फसलों में वृद्धि की दर में तेजी आई है। वहीं अगर बारिश होती है तो यह फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही थी। यह पश्चिमी विक्षोभ वीरवार देर रात तक बने रहने की संभावना है। परंतु शुक्रवार के बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी। वहीं 10 व 11 जून के बाद फिर से मौसम में बदलाव संभावित है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed