फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Walkathon was organized

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता का मतदान करना जरूरी : राहुल मोदी

Mon, 13 May 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Walkathon was organized
फतेहाबाद। अमर उजाला की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से वॉकथाॅन का आयोजन किया गया। वॉकथॉन में खिलाड़ियों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। वॉकथॉन की शुरुआत एमएम कॉलेज से हुई जबकि समापन पपीहा पार्क में हुआ। हरी झंडी अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप के नोडल अधिकारी राहुल मोदी ने दिखाई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद शर्मा, सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह, रेडक्रॉस सचिव श्यामसुंदर शर्मा रहे। संचालन शिक्षाविद् देवेंद्र सिंह दहिया ने किया।
विज्ञापन

एडीसी राहुल मोदी ने मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता का मतदान करना जरूरी है। फतेहाबाद जिले में मतदान 75 प्रतिशत तक होता है। इस बार इस प्रतिशत को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। हर मतदाता मतदान करने के लिए उत्साहित हो जाएं तो यह आंकड़ा सौ फीसदी तक पहुंच सकता है। वॉकथॉन में जिला खेल विभाग, जिंदगी संस्था, बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी, सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, एमएम कॉलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना, नव कल्याण संस्था, एसबीपी डीएवी स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा, द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब, विप्र सेना, सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


अमर उजाला की भागीदारी सराहनीय : श्यामसुंदर
जिला रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष होते ही हर नागरिक को अपना वोट बनवा लेना चाहिए। अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाते हुए मतदान करने जाना चाहिए। मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में अमर उजाला की यह भागीदारी सराहनीय है। इस वॉकथॉन के जरिये मतदान का संदेश हर घर तक पहुंचा है। इस कार्यक्रम ने अलख जगाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे प्रयासों से ही बढ़ेगा मतदान प्रतिशत : डॉ. विनोद शर्मा
शर्मा लेसिक लेजर सेंटर के संचालक एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे प्रयासों से ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। अमर उजाला का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। निश्चित रूप से इस कार्यक्रम के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। जन भागीदारी से ही कोई भी लक्ष्य हासिल हो सकता है।

सामाजिक सरोकार में भी अमर उजाला आगे : दहिया
शिक्षाविद देवेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि समाचारों के साथ साथ सामाजिक सरोकार निभाने में भी अमर उजाला आगे हैं। समय-समय पर सामाजिक मुद्दों को उठाकर अपना पत्रकारिता धर्म निभाता है। साथ ही मतदाता जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के जरिये सामाजिक भागीदारी भी सुनिश्चित करता है। वॉकथान में भाग लेने वाले हर नागरिक ने मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने का संकल्प लिया है।

सेल्फी प्वाइंट पर खिंचाई फोटो, भट़्टू से साइकिल पर आए मदनगोपाल
वॉकथॉन को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। पपीहा पार्क के गेट पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने की होड़ मची रही। इसके अलावा पतंजलि योग समिति के योगाचार्य मदनगोपाल आर्य भट्टू से 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर फतेहाबाद में वॉकथॉन में भाग लेने पहुंचे। इसी तरह 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव भिरड़ाना से भी ग्रामीण और गांव बड़ोपल से खिलाड़ी वॉकथॉन का हिस्सा बनने पहुंचे। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान में भी लोगों ने हस्ताक्षर करके मतदान की शपथ ली।

ये रहे उपस्थित
जिला खेल अधिकारी राजबाला, एमएम कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल मीनाक्षी कोहली, शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा के प्रिंसिपल रणसिंह रेस्पवाल, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान विकास टुटेजा, सेवा सिंह मुवाल, मिथिलेश रोहिल्ला, प्रीतम फुटेला, देवेंद्र कुमार अशंक, रमेश कंबोज, चितरंजन साहू, अनिल सिहाग, सतीश कुमार, जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, प्रमोद बजाज, एडवोकेट प्रशांत शर्मा, एफएलएन के जिला कोर्डिनेटर धर्मपाल गोस्वामी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान विजय सहारण, सिटी स्कूल के प्रिंसिपल सतीश बिश्नोई, जिला एनएसएस कोऑर्डिनेटर रोहताश कड़वासरा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामबिलास, तरुण नारंग, सुरेंद्र हसंगा, अंजू बाला, नीतू डूडेजा, आईएमए प्रधान डॉ. पवन मेहता, विप्र सेना के अध्यक्ष रोहताश शर्मा, विकास एडवोकेट, ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन के यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा, जेआरसी सदस्य कृष्ण कुक्कड़, परम अरोड़ा, डॉ. लोक सेतिया, अभय गौतम बड़ोपल, शांति निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष शर्मा, मोंटू कामरा, राजेंद्र राजू सहित काफी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

ये बोले वॉकथॉन के प्रतिभागी



चुनाव में मतदान का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी है। खुद मतदान करने के साथ-साथ हमें दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। 25 मई को लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़ अपना सहयोग देंगे। -उपासना, निवासी, फतेहाबाद

कोटअमर उजाला समाज में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहा है। वॉकथॉन जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से लोगो में जागरूकता आती है। मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना बनती है। -सतीश बिश्नोई, प्रधानाचार्य, सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल


युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। वॉकथॉन जैसे आयोजन इस उद्देश्य को सफल बनाने में सहायक होते हैं। इसी तरह जागरूकता बढ़ें तो लोकसभा चुनाव में मतदान शत प्रतिशत हो सकता है। -रविंद्र ग्रोवर, निवासी, गांव भिरड़ाना


अमर उजाला की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत करवाए गए इस कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर निश्चित रूप से लोग मतदान के प्रति जागरूक होंगे। -अंजू रानी, शिक्षिका, फतेहाबाद

मैं 25 मई को होने लोकसभा चुनाव में जरूर मतदान करने जाऊंगा। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लानी जरूरी है ताकि लोग इसका महत्व समझें। -प्रशांत शर्मा, एडवोकेट, फतेहाबाद

लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए हर वोटर का मतदान में हिस्सा लेना बेहद जरूरी है। सोच समझ कर सही उम्मीदवार को चुनना चाहिए। सभी यह प्रण लें कि मतदान केंद्र में वोट डालने जरूर जाएंगे। -मीनाक्षी कोहली, वाइस प्रिंसिपल, एमएम कॉलेज



लोकसभा चुनाव में हमारे द्वारा किए गए मतदान से देश की सरकार चुनी जाती है। अगर हम मतदान नहीं करेंगे तो हम अच्छी सरकार कैसे चुन पाएंगे। इसलिए सभी मतदाता 25 मई को मतदान अवश्य करें। -रामनिवास गौतम, बिजली कर्मचारी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed