फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Uproar over taking possession of the hawkers, there was a tussle between the operators and the city council employees

Fatehabad News: रेहड़ियां कब्जे में लेने पर हंगामा, संचालकों और नगर परिषद कर्मचारियों में हुई नोक-झोंक

Mon, 26 Jun 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Uproar over taking possession of the hawkers, there was a tussle between the operators and the city council employees
फतेहाबाद। नगर परिषद ने सोमवार सुबह भट्टू रोड और शिवालय मार्केट के सामने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर परिषद सीएमआई मुकेश शर्मा, एसआई महेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने शिवालय मार्केट के सामने लगी चार रेहड़ियों को जब्त कर लिया। बिना नोटिस रेहड़ियां कब्जे में लेने को लेकर रेहड़ी संचालकों ने हंगामा कर दिया और नगर परिषद अधिकारियों व टीम पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान रेहड़ी संचालकों और नगर परिषद टीम के बीच नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने सोमवार सुबह भट्टू रोड पर अभियान चलाया। इसके बाद हिसार-सिरसा रोड पर शिवालय मार्केट के सामने अनाजमंडी मोड़ पर दो रेहड़ियों को जब्त कर लिया। दोनों रेहडिय़ां खाली खड़ी थी। इसके बाद टीम ने सब्जी की रेहडिय़ों के बीच खाली खड़ी दो रेहडिय़ों को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान ही रेहड़ी संचालक पहुंच गए। रेहड़ी संचालक प्रमोद ने आरोप लगाया कि वह किसी कारण वंश काम पर नहीं आ रहा है और उसकी रेहड़ी यहा पर खड़ी है। नगर परिषद टीम ने बिना नोटिस दिए उसकी रेहड़ी जब्त कर ली। जबकि अन्य रेहडिय़ां भी खड़ी थी। उन्हें हटाया तक नहीं गया। रेहडिय़ां हटाने को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। जो लोग पैसे देते है उन्हें कुछ नहीं कहा जाता है। इसको लेकर वह डीसी को शिकायत करेंगे। कम से कम उसे नोटिस दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


पहले भी दो बार हो चुका है हंगामा :
जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने नगर परिषद टीम को सोमवार और बुधवार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रखे है। इसको लेकर अब तक तीन बार अभियान पहले चलाया जा चुका है। इस दौरान दो बार हंगामा हो चुका है। दोनों बार दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के दौरान भेदभाव के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। भट्टू रोड और शिवालय मार्केट के सामने गलत तरीके से लगी रेहडिय़ों को कब्जे में लिया है। कुछ लोगों ने रेहडिय़ां लगाकर कब्जे कर रखे हैं और आगे किराए पर देते हैं। जो आरोप लगाए जा रहे है वह गलत है।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed