फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Up to 20 percent damage to crops in 14 villages due to hailstorm

Fatehabad News: ओलावृष्टि से 14 गांवों में फसलों को 20 फीसदी तक नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Up to 20 percent damage to crops in 14 villages due to hailstorm
फतेहाबाद। शनिवार को जिले में तेज बारिश के साथ कुछ गांवों में हुई ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को 10 से 20 फीसदी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि विभाग सोमवार से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करेगा। जिले में शनिवार को ओवर ऑल 3.4 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि शनिवार दोपहर को जिले में जहां तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, वहीं 14 गांवों में ओलावृष्टि भी हुई थी। जिससे गेहूं व सरसों की फसल बिछ गई। गांव बड़ोपल, धांगड़, एमपी रोही, किरढान, ढिंगसरा, ढांड, सालमखेड़ा, गाजुवाला, कन्हड़ी, भीमेवाला, पिरथला, बलियावाला, कमालवाला व जमालपुर शेखां में बारिश के साथ ओले गिरे थे। इन गांवों में गेहूं व सरसों की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। टोहाना क्षेत्र के गांव समैन निवासी निहाल सिंह, राम सिंह, कन्हड़ी के किसान हरफूल सिंह के अनुसार, ओलावृष्टि के कारण फसलों को 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है। वहीं गांव किरढ़ान के किसान राजू ने बताया कि ओलावृष्टि होने से सरसों की फसल को 10 से 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोट

शनिवार को बारिश के साथ कुछ गांवों में ओले भी गिरे हैं। कुछ नुकसान सरसों व गेहूं की फसल को हुआ है और इसका आंकलन सोमवार को करवाया जाएगा।
-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed