{"_id":"642c5e65da3d360c5c0d43a1","slug":"unseasonal-rain-once-again-brought-trouble-for-the-farmers-fatehabad-news-c-21-1-98013-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बेमौसम बारिश एक बार फिर लाई किसानों के लिए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बेमौसम बारिश एक बार फिर लाई किसानों के लिए आफत
विज्ञापन
फतेहाबाद की अनाज मंडी में भीगी धान की बोरियां।
फतेहाबाद। फतेहबाद में मंगलवार सुबह एक बार मौसम में बदला और तेज बारिश हुई। बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सर्दियों के मौसम में बारिश गेहूं की फसल को लाभ पहुंचाती है, लेकिन अब अप्रैल का माह आ गया है और बेमौसम बारिश से इस बार किसान परेशान हैं। क्योंकि खेतों में गेहूं पक गया है। तेज हवाओं संग हुई बारिश से गेहूं सरसों समेत अन्य फसलें खेतों में पड़ गई हैं। हालांकि कृषि विभाग के अनुसार, बारिश का फसलों को इतना नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि बारिश के साथ तेज हवाएं नहीं चली थीं।
फतेहाबाद में सोमवार को दिनभर बादलवाही चलती रही और मंगलवार अलसुबह आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। फतेहाबाद के सभी खंडों में बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण अनाज मंडी में सरसों की फसल भीग गई, जिस कारण सरसों में फिर नमी बढ़ गई। बाद में किसान दिनभर अपनी ढेरियों को अनाज मंडी में सुखाते रहे। वहीं बारिश से खेतों में पकी गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल के दाने झड़ गए। वहीं चने की फसल और सरसों की कटी फसल को भी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण अब गेहूं व सरसों की कटाई पर भी असर पड़ेगा। ज्ञात रहे कि पिछले साल मार्च महीने में पड़ी भयंकर गर्मी के कारण भी गेहूं उत्पादन पर खासा असर पड़ा था।
बार-बार खराब हो रहा मौसम
दौलतपुर के किसान अमित नूनिया, अजमेर सिगड़, ढाणी ईस्सर के किसान कृष्ण खिचड़ ने बताया कि गेहूं की अगैती फसल पककर तैयार हो चुकी है। वह जब भी कटाई की सोचते हैं तो मौसम खराब हो जाता है। मंगलवार सुबह आई बारिश के कारण बारिश का पानी खेतों में भर गया। जिसकी वजह गेहूं की पकी बाल खराब हो रही है। रामसरा के किसान दिलबाग सिंह व हरिओम भांभू ने बताया कि चने की फसल को बारिश से नुकसान हुआ है। चने की फसल पक चुकी है और बारिश के कारण इसका दाना खराब हो सकता है। वहीं सरसों की कटी कटाई फसल भी पानी से भीगने के कारण खराब हो रही है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में खंड वाइज हुई बारिश
खंड बारिश
फतेहाबाद 04
रतिया 02
टोहाना 03
भट्टूकलां 06
भूना 12
कुलां 06
(नोट आंकड़े एमएम में)
कोट
मंगलवार अलसुबह हुई बारिश से गेहूं व सरसों को इतना नुकसान नहीं है, क्योंकि बारिश के साथ हवा नहीं चली। अगर हवा चलती तो गेहूं की फसल बिछ सकती थी। कई स्थानों पर गेहूं की अगैती फसल को हल्का नुकसान हुआ है, क्योंकि पकी गेहूं की बालियों का दाना नीचे गिर गया है।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद