फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Unique campaign- steel utensils will be given in place of broken plastic

Fatehabad News: टूटे प्लास्टिक की जगह देंगे स्टील के बर्तन

Mon, 02 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Unique campaign- steel utensils will be given in place of broken plastic
गीले कचरे से खाद बनाता कर्मचारी।
हिसार। ग्रीन ड्रीम संस्था शहरवासियों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने के लिए जागरूक करेगी। संस्था अपनी इस मुहिम के अंतर्गत लोगों को टूटे प्लास्टिक की जगह स्टील के बर्तन वितरित करेगी।
विज्ञापन

संस्था की तरफ से 5 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्टील बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पटेल नगर के सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया जाएगा। यह संस्था पिछले कई वर्षों से पर्यावरण के लिए कार्य कर रही है। संस्था की सदस्य रेणू सिहाग ने बताया कि ग्रीन ड्रीम संस्था वर्ष 2011 देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग विषयों पर काम रही है। हिसार में यह संस्थान करीब 5 साल से काम रही है और इससे करीब 15 लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

हालांकि वह शहर में कचरे के सेग्रीगेशन पर मुख्य रूप से काम कर रहे हैं। इसे लेकर संस्थान में सातरोड के पास कुछ जमीन भी लीज पर ली हुई है, जहां गीले कचरे से खाद बनाई जाती है। इसके अलावा वह अलग-अलग एरिया में जाकर भी लोगों को सेग्रीगेशन के बारे में जागरूक करते हैं। इसके अलावा वह शिक्षण संस्थानों में भी जाकर विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी देते हैं। साथ ही उन्होंने अपने साथ कचरा बीनने वालों की भी जोड़ा हुआ है। इस कार्य के लिए उन्होंने उन्हें साइकिल रेहड़ी भी उपलब्ध करवा रखी है और उनका स्वास्थ्य बीमा भी करवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सुबह साढ़े 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा कार्यक्रम
रेणू सिहाग ने बताया कि इस दौरान 2 किलोग्राम तक टूटी प्लास्टिक लाने वालों को एक स्टील का मग और 4 किलोग्राम तक प्लास्टिक लाने वालों को स्टील का सेट दिया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में आने वालों को लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed