{"_id":"5f3a7dfb8ebc3eabe82cdde4","slug":"two-youth-death-in-accident-also-bull-death-fatehabad-news-rtk5690451128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी के लिए जा रहे दो बाइकों पर सवार चार युवक सांड़ से टकराए, दो दोस्तों की मौत, सांड़ भी मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे पार्टी के लिए जा रहे दो बाइकों पर सवार चार युवक सांड़ से टकराए, दो दोस्तों की मौत, सांड़ भी मरा
विज्ञापन
सिरसा रोड पर हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और मृत सांड़।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर रविवार देर रात को हुंडई कार एजेंसी के सामने बर्थडे पार्टी करने जा रहे दो बाइकों पर सवार चार युवक सांड़ से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने सोमवार दोपहर को अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य युवक भी घायल हो गए। दोनों का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है।
हादसे में वाल्मीकि चौक निवासी 25 वर्षीय राहुल और उसके 20 वर्षीय दोस्त गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी अमित की मौत हुई है। इसके अलावा घायल 25 वर्षीय शिपु और 28 वर्षीय अरुण का उपचार चल रहा है। हादसे में घटना के बाद सांड़ की भी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने परिवार के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिए।
जानकारी के मुताबिक रविवार को वाल्मीकि चौक निवासी गगन का जन्मदिन था। इसके चलते सभी दोस्तों ने पहले एसबीआई रोड स्थित एक होटल पर स्नैक्स पार्टी की और इसके बाद फिर सिरसा रोड स्थित होटल पर जाकर बर्थडे पार्टी करने और खाना खाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि तीन मोटरसाइकिलों पर सात दोस्त जिनमें राहुल, गगन, सागर, अंकुश, अमित, शिपु और अरुण सिरसा रोड स्थित होटल पर जा रहे थे। दो मोटरसाइकिलों पर सवार राहुल, शिपु, अमित और अरुण हुंदई कार एजेंसी के सामने सांड़ से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पर राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिपु, अमित और अरुण को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। अमित की सोमवार दोपहर को मौत हो गई।
विज्ञापन
तीन दोस्त घटनास्थल से थे दूर
गगन (जिसका जन्मदिन था), उसके दोस्त अंकुश व सागर एक मोटरसाइकिल पर थे, जो कि घटनास्थल से दूर थे और वे पीछे रह गए थे, जबकि हादसे का शिकार हुए चार दोस्त दो मोटरसाइकिलों पर आगे थे जो कि सांड़ से टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद पीछे आ रहे तीन दोस्तों ने संभाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया।
उपभोक्ता अदालत में कर्मचारी था राहुल
मृतक राहुल उपभोक्ता अदालत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। राहुल की फरवरी 2020 में ही ज्वाइनिंग हुई थी। राहुल के भाई सागर ने बताया कि वह घर पर कह कर गया था कि जन्मदिन की पार्टी करके जल्द लौट आऊंगा।
शव परिजनों को सौंप दिए
सिरसा रोड पर रविवार देर रात को मोटरसाइकिलें सड़क पर खड़े सांड़ से टकरा गई थीं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा सांड़ भी मर गया। मामले में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिए हैं।
- महेंद्र सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी।

मृतक राहुल- फोटो : Fatehabad

मृतक अमित।- फोटो : Fatehabad