{"_id":"67757e1961db7f5c7704581f","slug":"two-henchmen-of-vikram-bhambhu-gang-arrested-in-firing-case-on-contractor-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127273-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ठेकेदार पर फायरिंग मामले में विक्रम भांभू गिरोह के दो गुर्गे काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ठेकेदार पर फायरिंग मामले में विक्रम भांभू गिरोह के दो गुर्गे काबू
Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। शराब ठेकेदार पर फायरिंग करके जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम दो मुख्य आरोपियों को गांव मोचीवाली के पास से काबू किया है। इनकी पहचान भूना के वार्ड नंबर नौ निवासी सुशील उर्फ शीलू और वार्ड नंबर 11 के सन्नी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी विक्रम गैंग से लंबे समय से जुड़े हैं। इनमें सुशील उर्फ शीलू सरगना का खासमखास बताया गया है।
पुलिस ने इस मामले में होंडा एक्सेंट कार चालक बिट्टू उर्फ कन्नू धारसूल कलां को छह अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस चमारखेड़ा से अजय उर्फ ढोला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अब दोनों मुख्य आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी। इस दौरान पुलिस आरोपी से ठेकेदार पर फायरिंग मामले में पूछताछ करेगी।
जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नौ अक्तूबर 24 को जांडली कलां बस स्टैंड पर शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर जानलेवा हमला किया गया था। कार में आए चार बदमाशों ने शराब ठेकेदार और उसके दो साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
शराब ठेकेदार ने भी अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई के दौरान दो चक्र फायर करके बदमाश को भागने के लिए मजबूर कर दिया था। फायरिंग मामले में शराब ठेकेदार और उसके दो साथी बाल-बाल बच गए थे। घटनास्थल पर .315 बोर की बदमाशों की पिस्तौल और नौ खाली कारतूस गिर गए थे। इन्हें पुलिस ने बरामद किया था। घटना के बाद से ही सीआईए और भूना पुलिस हमलावर बदमाशों की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
-- -- -- -
आरोपी अजय उर्फ ढोला ने कबूला था कि उसकी पिस्तौल मौके पर हाथ से गिर गई थी
शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर जानलेवा हमले में आरोपी अजय उर्फ ढोला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि विक्रम भांभू गैंग के सरगना के साथ शीलू के अच्छे संबंध हैं। उसने उसे बड़ा लालच देकर अपने साथ ठेकेदार पर हमला करने के लिए तैयार किया था। आरोपी ने बताया कि होंडा एक्सेंट कार में सवार होकर चार लोगों ने ठेकेदार को जान से मारने की नीयत के इरादे से हमला किया था लेकिन ठेकेदार ने जवाबी फायरिंग की तो वे मौके से भाग गए। आरोपी ने बताया कि इसी दौरान उसके हाथ 315 बोर की पिस्तौल मौके पर गिर गई थी लेकिन अब सीआईए पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को मोचीवाली गांव से काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों से आधा दर्जन अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।