{"_id":"68c0696b68c52b427f08585e","slug":"trees-were-cut-in-the-school-without-permission-deo-ordered-an-inquiry-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-140049-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूल में बिना अनुमति पेड़ काटे, डीईओ ने जांच के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कूल में बिना अनुमति पेड़ काटे, डीईओ ने जांच के दिए आदेश
Tue, 09 Sep 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय खाई में कटे हुए पेड,स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। गांव खाई के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के साथ लगे राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रशासन और वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय खाई में कमरों के निर्माण के लिए कार्य चल रहा है। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) खाई में अस्थायी व्यवस्था की गई है। 3 सितंबर से 7 सितंबर तक बारिश के कारण सभी विद्यार्थी और स्टाफ छुट्टी पर थे, केवल चौकीदार और कुक विद्यालय में मौजूद थे।
बताया कि इन छुट्टियों के दौरान ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने बिना वन विभाग की अनुमति के केजीबीवी के परिसर में खड़े पेड़ों की कटाई करवा दी। बताया गया है कि चौकीदार ने इस घटना की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी थी, लेकिन छुट्टियों के कारण कोई निरीक्षण करने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।