{"_id":"6935c0379b1dc6665a0e98a5","slug":"tohanas-ishant-shines-at-the-national-level-is-creating-wonders-in-yoga-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-144895-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राष्ट्रीय स्तर पर चमका टोहाना का इशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राष्ट्रीय स्तर पर चमका टोहाना का इशांत
Sun, 07 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
गौरव है कल के, प्रस्तुति देते हुए छात्र इशांत
टोहाना। आजाद नगर निवासी 9वीं कक्षा के छात्र इशांत ने योग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। कम उम्र में मिली इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।
इशांत के पिता सतीश कुमार मिस्त्री का कार्य करते हैं जबकि माता रेनू गृहिणी हैं। दोनों ने बताया कि बेटे की मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण देखकर उन्हें गर्व महसूस होता है। परिवार हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाता है। इशांत का कहना है कि योग ने उसे आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच दी है।
इशांत ने कहा कि खेल और योग न सिर्फ शरीर, बल्कि जीवन में अनुशासन और सफल सोच विकसित करते हैं। उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। प्रशिक्षक विनय वर्मा ने बताया कि इशांत निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ हर मंच पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इशांत की उपलब्धियां
इशांत बजरंग स्कूल में 9वीं का विद्यार्थी है और योग में केवल एक साल की मेहनत में उसने उल्लेखनीय सफर तय किया है। वह तीन बार प्रदेश स्तर पर जीत दर्ज कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। अब तक उसके नाम 34 प्रमाणपत्र और 53 मेडल दर्ज हैं। वह दो बार पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है।